Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

आजादी के अमृत महोत्सव के डांस एवं म्यूजिक स्कूल सुर झनकार कला मंदिर में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: आजादी के अमृत महोत्सव के तहत बीपीटीपी ग्रेटर फरीदाबाद स्थित डांस एवं म्यूजिक स्कूल सुर झनकार कला मंदिर में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि स्कूल की डायरेक्टर मुक्ता सिंह रही। इस अवसर पर सिंगल व ग्रुप डांस पर बेहतरीन प्रस्तुतियां दी। आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में आम लोगों ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया।

देशभक्ति पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम में बच्चों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में स्कूल में नृत्य व गायन, वादन की ट्रेनिंग ले रहे बच्चे व उनके पैरंट्स शामिल रहे। सरस्वती वंदना के बाद देशभक्ति गीतों का गायन और गीतों पर नृत्य की प्रस्तुति दी गई। बच्चों योद्धा बन गई देशभक्ति गीत पर सामूहिक नृत्य, भारत की बेटी गीत की प्रस्तुति, ऐ वतन वतन आबाद रहे तू गीत पर लोक नृत्य कर तालियां बटोरी।

कार्यक्रम में भाग लेने वाले बच्चों को सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया। सेंटर डायरेक्टर ने बच्चों को आजादी के अमृत महोत्सव के बारे में बताया और कला को निखारने के लिए जरुरी टिप्स भी दिए।

Related posts

एसटीएफ ने दर्जनों हत्या सहित जघन्य अपराध करने वाला 7.50 लाख रूपए का इनामी कुख्यात गैंगस्टर सूबे गुर्जर अरेस्ट

Ajit Sinha

फरीदाबाद:कोतवाली थाने में तैनात किरण बाला ने 5 वें नेशनल मास्टर गेम गोल्ड और बास्केटबॉल में सिल्वर मेडल जीता।

Ajit Sinha

फरीदाबाद नगर निगम की वार्डबंदी के लिए दावे एवं आपत्तिओं की आज हुई सुनवाई

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x