Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

मसाज पार्लर की आड़ में गंदा खेल की शिकायत पर पुलिस का बड़ा एक्शन: कई युवक-युवतियां हिरासत में

अरविंद उत्तम की रिपोर्ट 
नोएडा में मसाज पार्लरों की आड़ में चल रहे अनैतिक गतिविधियों की शिकायतें मिलने पर एसीपी-3, एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट और राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग की संयुक्त टीम ने छापा मारकर  कार्रवाई की. जहां से कई युवक और युवतियों को संदिग्ध अवस्था में हिरासत में लिया गया है। फिलहाल पुलिस इन सभी को थाने लाकर पूछताछ कर रही है।

थाना सेक्टर-49 क्षेत्र, जहां भारी पुलिस बल के साथ संयुक्त टीम ने तीन मसाज पार्लरों पर एक साथ छापेमारी की कार्रवाई की। इस कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया है। एडीसीपी नोएडा, मनीषा सिंह ने बताया कि नोएडा पुलिस को लंबे समय से सेक्टर-49 इलाके में मसाज पार्लरों के भीतर अनैतिक गतिविधियों की शिकायतें मिल रही थीं। इसी सूचना पर एक्शन लेते हुए एसीपी-3, एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट और राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग की संयुक्त टीम ने सघन अभियान चलाया। छापेमारी के दौरान पुलिस ने तीन अलग-अलग मसाज पार्लरों से कई युवक और युवतियों को संदिग्ध अवस्था में हिरासत में लिया गया है। फिलहाल पुलिस इन सभी को थाने लाकर पूछताछ कर रही है।

एडीसीपी नोएडा, मनीषा सिंह ने स्पष्ट किया है कि अनैतिक कार्यों को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। फिलहाल जांच जारी है और जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त विधिक कार्रवाई की जाएगी।।

Related posts

जेल से फरार 25000 रुपये के इनामी बदमाश अरेस्ट , एक पिस्टल, 3 जिंदा कारतूस बरामद

Ajit Sinha

खाद्य एवं आपूर्ति विभाग का इंस्पेक्टर विवेक 5000 रुपए रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया।

Ajit Sinha

गुरुग्राम की सोहना चौक पर दो पक्षों के बीच हुई खुनी संघर्ष, गाड़ी में आग लगाने और 10 गाड़ियों में तोड़ फोड़ के मामले में 3 लोग पकड़े गए।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x