Athrav – Online News Portal
अपराध हरियाणा

हौंडा सिटी कार से पुलिस ने चेकिंग के दौरान 10 लाख रुपए के गांजा किया बरामद, साथ में एक तस्कर को भी किया गिरफ्तार  

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़: पुलिस महा-निदेशक मनोज यादव द्वारा नशीला पदार्थ पर अंकुश लगाने के लिए प्रदेश भर में चलाए गए अभियान के क्रम में करनाल अपराध शाखा -2 ने एक कार से 9. 100 किलोग्राम गांजा बरामद किया हैं जिसकी कीमत बाजार में तक़रीबन 10 लाख रुपए हैं। पकड़े गए गांजा तस्कर के खिलाफ इलाके के थाने में विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया हैं। 



पुलिस के मुताबिक उपरोक्त  कल वीरवार देर सायः के वक़्त करनाल पुलिस की क्राइम युनिट अपराध शाखा – यूनिट 2 टीम द्वारा सेक्टर-6 ग्रीन ब्लैट करनाल में नाकाबंदी की गई थी और वहां से आने जाने वाले वाहनों व संदिग्ध व्यक्तियों की चैकिंग की जा रही थी। उसी समय एक दिल्ली नंबर हाेडा सिटी कार नाकाबंदी के पास आकर रूकी और वह काफी समय तक वहीं खड़ी रही और शक के आधार पर गाड़ी की तलाशी लेने पर आरोपी के कब्जे से करीब 10 लाख की 09.100 किलोग्राम गांजापती बरामद की गई। गिरफतार किए गए  आरोपी की पहचान राजकुमार उर्फ राजू सेक्टर-ए-5 नरेला दिल्ली के रूप में की गई  है। आरोंपी ने पूछताछ के दौरान  बताया कि वह नशे की यह खेप दिल्ली से लेकर आया था और  इस खेप को  करनाल में सप्लाई करने लिए जा रहा था। पुलिस की माने तो आरोपी शख्स के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है तथा अदालत  में पेश करके  3 दिन का रिमान्ड रिमांड पर लिया गया हैं। 

Related posts

व्यापारी को बलात्कार के झूठे केस में फंसा कर 20 लाख मांगने वाली पीड़िता सहित 3 लोग अरेस्ट 

Ajit Sinha

महिला ने फोन पर मीठी- मीठी बातें करके भैंस ब्यापारी को फरीदाबाद बुलाया और बंधक बना कर फिरौती की मांग की-3 अरेस्ट

Ajit Sinha

गुरुग्राम ब्रेकिंग: कातिलाना हमले करने के 10000 रूपए के इनामी बदमाश को पालम विहार अपराध शाखा ने किया अरेस्ट।

Ajit Sinha
error: Content is protected !!