Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

लॉकडाउन में एक फ्लैट में तेज म्यूजिक बजाकर चल रही पार्टी पर पुलिस की  रेड, एक विदेशी नागरिक समेत 15 लड़के -लड़कियां अरेस्ट 

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
कोरोना महामारी रोकने के लिए लगाए गए लॉकडाउन के नियमों का उल्लंघन करते हुए सेक्टर -93 स्थित एटीएस हाउसिंग सोसाइटी के एक फ्लैट में तेज म्यूजिक बजा कर पार्टी कर रहे 15 युवक-युवतियों को नोएडा फेज-2 कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार किया। इस पार्टी के आयोजको में शामिल एक विदेशी युवती भी है। पुलिस ने मौके से हुक्का और शराब की खाली व भरी बोतल सहित अन्य नशीले पदार्थ के अलावा आपत्तिजनक सामान बरामद किया है।

पुलिस की गिरफ्त में खड़े मोहम्मद एम बी मलिक, रंजीत कौर और यूक्रेन निवासी  एलेक्सा  कोतवाली फेज-2 पुलिस ने लॉकडाउन के नियमों का उल्लंघन करते हुए जन्मदिन की आड़ में पार्टी कर रहे थे।एडीसीपी नोएडा सेंट्रल अंकुर अग्रवाल ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि सेक्टर-93 एटीएस सोसाइटी में कुछ लोग जन्मदिन के नाम पर पार्टी कर रहे हैं और वहां पर नशा चल रहा है। इसके बाद पुलिस ने सोसाइटी के एक फ्लैट पर छापेमारी की। पुलिस ने पार्टी बंद करवाकर मौके से एक विदेश सहित छह युवती और नौ युवकों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने मौके से हुक्का, शराब की खाली व भरी बोतल सहित अन्य नशीले पदार्थ के अलावा घटना में प्रयुक्त कार होण्डा सिटी कार बरामद की  है। अंकुर अग्रवाल ने बताया कि पार्टी में यूक्रेन निवासी एलेक्सा  का वीजा खत्म हो चुका है। वह अवैध रूप से भारत में रह रही थी। बताया जा रहा है कि युवतियों को एस्कॉर्ट सर्विस के माध्यम से बुलाया गया था। इसके एवज में उन्हें तीन से चार हजार रुपये देने की बात तय हुई थी। युवतियां गिलास देने, शराब देने, खाना परोसने, साथ शराब पीने, समेत अन्य चीजों का अलग चार्ज लेती थीं। पार्टी में हरियाणा और पंजाब की शराब पी जा रही थी, जो अवैध तरीके से लाई गई थी। एडीसीपी ने बताया कि आरोपियों के पास शराब परोसने की अनुमति नहीं थी। इस कारण आबकारी अधिनियम के तहत भी मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस कार्रवाई में पकड़े गए आरोपियों में कोई नौकरी पेशा है तो कोई कारोबारी। आरोपी लग्जरी कार में पार्टी में शामिल होने आए थे। इनमें कई युवक प्रभावशाली परिवार से ताल्लुक रखते हैं। अधिकतर आरोपी के परिजनों को बिना बताए गुप-चुप तरीके से पार्टी में शामिल हुए उनकी लोकेशन के बारे में जानकारी नहीं थी।

Related posts

साइबर गैंग ठगों को बैंक खाता उपलब्ध कराने वाले आरोपी को साइबर क्राइम पुलिस ने दिल्ली से किया गिरफ्तार

Ajit Sinha

ऑन लाइन मोबाइल भिजवाने का आश्वासन देकर ठगी करने वाले दो आरोपितों पर कैंप थाना पुलिस ने अरेस्ट किया हैं।

Ajit Sinha

फरीदाबाद:हनीट्रैप केस में फंसाने के मामले में क्राइम ब्रांच,सेक्टर-30 के नकली सब इंस्पेक्टर, हवलदार व एक महिला को किया अरेस्ट- एसीपी को सुने।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x