Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

एटीएम लूटने वाले बदमाशों के साथ पुलिस की मुठभेड़, एक बदमाश घायल, दूसरा गिरफ्तार  

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
कोतवाली फेज- 3 पुलिस और बाइक सवार बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में एक बदमाश गोली लगने से घायल हो गया, जबकि दूसरा बदमाश मौके से फरार होने में सफल हो गया, जिसे बाद में पुलिस ने कॉम्बिंग ऑपरेशन के दौरान गिरफ्तार किया है।पुलिस ने घायल बदमाश को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। पकड़े गए  बदमाशों के पास से पुलिस ने दो तमंचे, कारतूस, पेटीएम तोड़ने के लिए इस्तेमाल किया जाने वाला लोहे का हथौड़ा एक लंबी छेनी और मोटरसाइकिल बरामद की गई है।

मुठभेड़ के बाद घायल बदमाश को इलाज के लिए थाना फेज-3 पुलिस ने उसे जिला अस्पताल भर्ती कराया है जबकि  मौके से फरार उसके साथी को पुलिस ने कॉम्बिंग के बाद गिरफ्तार किया है। बदमाशों से पूछताछ में पता चला है कि घायल बदमाश का नाम शहनवाज उर्फ मुन्ना है और कॉम्बिंग ऑपरेशन के दौरान पकड़े गए बदमाश का नाम हैदर है। एडीसीपी अंकुर अग्रवाल ने बताया कि देर रात 2 बजे के करीब छिजारसी गांव में स्थित एक्सिस बैंक के एटीएम को तोड़ने की कोशिश की गई थी।  लेकिन पुलिस की सतर्कता  के कारण बदमाशों का यह प्रयास सफल नहीं हो पाये थे। एडीसीपी ने बताया की इसके बाद से  पुलिस द्वारा बदमाशों को गिरफ्तार करने के प्रयास किए जा रहे थे। इसके लिए पार्थला गोल चक्कर के पास वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। तभी एक मोटरसाइकिल जो चार मूर्ति गोल चक्कर की तरफ से आती दिखाई दी,पुलिस टीम ने उसे जांच के लिए रोकने का प्रयास किया गया।  लेकिन बदमाशों ने रुकने की जगह पुलिस टीम पर फायरिंग करनी शुरू कर दी।  पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश को गोली लग गई वह वहीं जमीन पर गिर गया जिसे पुलिस टीम ने दबोच लिया। दूसरा बदमाश मौके से फरार होने में सफल रहा लेकिन पुलिस ने कॉम्बिंग ऑपरेशन के दौरान उसे भी गिरफ्तार किया है। एडीसीपी ने बताया की पकड़े गए यह दोनों शातिर किस्म के बदमाश है दिल्ली एनसीआर में कई एटीएम लूट की वारदात को अंजाम दे चुके हैं।  पुलिस ने इनके कब्जे से एटीएम को तोड़ने मैं इस्तेमाल होने वाली जोड़ी एनी और दो तमंचे एक मोटरसाइकिल बरामद की है आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया

Related posts

आपराधिक मामलों में वांछित गैंग के दो सदस्य अवैध हथियारों सहित अरेस्ट, 7 अवैध पिस्टल व 5 कारतूस बरामद

Ajit Sinha

किन्नर की गोली मार कर हत्या करने के जुर्म में तीन लड़कों को पुलिस ने किया गिरफ्तार: सुनिए एसीपी क्राइम को इस वीडियो में।

Ajit Sinha

लूट के इरादे से बुजुर्ग महिला राजवती की गला काट कर हत्या की गई, आरोपित ,फरीदाबाद का रहने वाला हैं, नगदी और आभूषण बरामद   

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x