Athrav – Online News Portal
अपराध गुडगाँव

पुलिस आयुक्त विकास अरोड़ा गुरुग्राम द्वारा ‘ट्रैफिक टॉवर’ में नवनिर्मित ‘कॉन्फ्रेंस हॉल’ का किया उद्घाटन।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
गुरुग्राम:आज बुधवार को पुलिस आयुक्त गुरुग्राम विकास अरोड़ा IPS द्वारा ‘ट्रैफिक टॉवर’ में नव निर्मित ‘कॉन्फ्रेंस हॉल’ का उद्धघाटन किया। इस दौरान पुलिस उपायुक्त यातायात डॉ राजेश मोहन IPS, पुलिस उपायुक्त पूर्व गौरव राजपुरोहित IPS, सहायक पुलिस आयुक्त यातायात मुख्यालय /हाइवे सत्यपाल यादव HPS, सहायक पुलिस आयुक्त यातायात पूर्व संजय कुमार HPS और सहायक पुलिस आयुक्त यातायात पश्चिम प्रथम जयसिंह HPS सहित अन्य यातायात पुलिस कर्मचारी मौजूद रहे।

इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होकर पुलिस आयुक्त गुरुग्राम विकास अरोड़ा IPS ने सभी को संबोधित करते हुए कहा कि “एक सुदृढ़ और समर्पित यातायात व्यवस्था के लिए संवाद और प्रशिक्षण के लिए एक मीटिंग हॉल की अत्यंत आवश्यक थी और यह नया हॉल इन उद्देश्यों की पूर्ति में करेगा।” इस मीटिंग हॉल के माध्यम से नागरिकों के साथ संवाद को और अधिक सशक्त बनाया जाएगा एवं यातायात व्यवस्था को और बेहतर करने के लिए नियमित विभिन्न संगठनो, कंपनियो आदि के साथ ब्रिफिंग सत्र आयोजित किए जाएंगे। जिनमें उनके साथ विचार विमर्श करके लोगों की भलाई और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए अहम निर्णय लिए जा सकेंगे। यह गुरुग्राम में यातायात प्रबंधन और सड़क सुरक्षा के लिए एक साझा मंच प्रदान कर शहर के नागरिकों को सुरक्षित और सुगम आवागमन सुनिश्चित करने में सहायक होगा।

Related posts

गणतंत्र दिवस समारोह और आगामी सूरजकुंड मेले की सुरक्षा के संदर्भ में फरीदाबाद पुलिस अलर्ट

Ajit Sinha

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की टीम ने कुख्यात गैंगेस्टर सुनील उर्फ़ बांदा को लोडेड पिस्टल के साथ किया अरेस्ट।

Ajit Sinha

चंडीगढ़ ब्रेकिंग; प्रदेश में महिला सुरक्षा तंत्र को मजबूत करने के उद्देश्य से डीजीपी ने की वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x