Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

पुलिस आयुक्त विकास अरोड़ा और जिला निर्वाचन अधिकारी विक्रम सिंह व स्पेशल चुनाव आब्जर्वर नीलम साहनी ने किया दौरा

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: सीपी विकास अरोड़ा तथा जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीसी विक्रम सिंह ने सयुक्त रूप से दौरा कर रिहर्सल का निरीक्षण किया। जिला फरीदाबाद में मंगलवार, 22  नवंबर को होने वाले जिला परिषद एवं पंचायत समिति के सदस्यों के चुनाव को पारदर्शी व शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन पूरी तरह सजग एवं सतर्क है, जिसके लिए प्रशासनिक स्तर पर सभी तैयारियां व प्रबंध पूरे कर लिए गए हैं। 

डीसी विक्रम सिंह व स्पेशल चुनाव आब्जर्वर नीलम साहनी ने डीएवी स्कूल सेक्टर-14 में चुनाव सामग्री वितरण प्रक्रिया का जायजा लिया। सीपी विकास अरोड़ा तथा डीसी विक्रम सिंह ने तिगावं खण्ड के लिए शिव कालेज में भी निरीक्षण कर स्ट्रांग रूम का दौरा किया।जिला में जिला परिषद के 10 वार्डों  के सदस्यों व पंचायत समिति 60 वार्डों  के  सदस्यों के लिए मतदान आज मंगलवार, 22 नवंबर को सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक मतदान होगा।

जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) ने कहा कि पंचायती राज संस्थाओं के आम चुनाव को स्वतंत्र व निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने के लिए प्रशासनिक स्तर पर सभी तैयारियां व इंतजाम पूरे कर लिए गए हैंं।पुलिस विभाग की ओर से सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए हैंं। डीसी ने कहा कि शांतिपूर्ण ढंग से मतदान संपन्न कराने के लिए कुल 311 बूथों को 101 सामान्य, 90 संवेदनशील व 130 अति संवेदनशील की श्रेणी में बांटा गया है।

इन श्रेणियों के हिसाब से सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। जिला में आदर्श चुनाव संहिता की अनुपालना और मतदान प्रक्रिया को शांतिपूर्ण ढंग से पूरी कराने के लिए पूरे जिले को जोन में बांटा गया है। प्रत्येक जोन के लिए ड्यूटी मजिस्ट्रेट व सुपरवाइजर और जोनल मजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए हैं। ड्यूटी मजिस्ट्रेट लॉ एंड आर्डर की जिम्मेदारी संभालेंगे।

Related posts

प्यासा सड़क ने मासूम बच्चे की खून से अपनी प्यास तो बुझा ली, पर मेरे परिवार का प्यास कौन बुझाएगा, सड़क हादसे में मौत।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: ग्रीन फील्ड के प्लाट नंबर -3615 में अवैध रूप से बनाई गई 4 दुकानों को डीटीपी इंफोर्स्मेंट ने किया सील।

Ajit Sinha

ग्रीन फिल्ड कालोनी वेल्फेयर मार्किट एसोसिएशन ने जेएमडी ग्राउंड में बारिश भरने पर किया एतराज तो, यूआईसी ने तुरंत हटाया पानी।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x