Athrav – Online News Portal
गुडगाँव

उपभोक्ताओं की समस्याओं को प्राथमिकता – पीसी मीणा


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
गुरुग्राम:दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम के प्रबंध निदेशक पीसी मीणा ने आज यहां दिल्ली ऑपरेशन जोन के अधिकारियों की बैठक ली। प्रबंध निदेशक पीसी मीणा ने कहा कि सभी अधिकारी उपभोक्ताओं को निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करें और संबंधित शिकायतों का त्वरित समाधान करें। इस बैठक में ख़राब मीटरों का बदलना, खतरनाक लाइनो का स्थानांतरण, 6 माह और 3 माह से अधिक की औसत बिलिंग संबंधी शिकायतें के निवारण तथा ग्रीष्मकालीन तैयारियों की समीक्षा की गई ताकि उपभोक्ता को निर्बाध बिजली आपूर्ति मिलती रहे।समीक्षा करते हुए प्रबंध निदेशक ने उपभोक्ताओं की समस्याओं को प्राथमिकता देने, बिजली बिल से संबंधित समस्याओं के निवारण करने तथा नए बिजली कनेक्शन को भी तुरंत जारी करने के निर्देश दिए। इस बैठक में बिजली निगम के निदेशक सुरेश बंसल, गुरुग्राम सर्कल एक के एसई श्यामवीर सैनी, गुड़गांव सर्कल दो के एसई प्रदीप चौहान, फरीदाबाद के एसई नरेश कक्कड़, पलवल के एसई जोगिंदर हुड्डा, रेवाड़ी के एसई मनोज यादव, महेंद्रगढ़ के एसई रंजन राव सहित दिल्ली ऑपरेशन जोन के कार्यकारी अभियंता शामिल हुए।

Related posts

विशेष पुलिस ऑबजर्वर दीपक मिश्रा ने गुरुग्राम लोकसभा क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की

Ajit Sinha

मछली व्यापारी से 10 लाख रूपए की फिरौती मांगने ना देने पर उसे और उसके पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी देने के आरोपित अरेस्ट।

Ajit Sinha

राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने जी.डी गोयनका विश्वविद्यालय के आठवें दीक्षांत समारोह में की शिरकत

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x