Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

ज्वैलर्स की दुकान में घुस कर लूट के इरादे से मालिक को गोली मारने के तीन आरोपित को पुलिस ने किया अरेस्ट।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
गुरुग्राम: अपराध शाखा, सेक्टर -10 की टीम ने आज एक ज्वैलर्स को लूट के इरादे से उसके दुकान में घुस कर मालिक को गोली मारने वाले तीन लुटेरों को अरेस्ट किया हैं। इसमें एक आरोपित नाबालिग हैं। इन आरोपितों पर फिरौती मांगने का एक और मामला सामने आया हैं ,ये जानकारी आज एसीपी क्राइम प्रीतपाल सांगवान ने आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में दिए।

एसीपी क्राइम प्रीतपाल सांगवान ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा गत 6 दिसंबर -2022 को ओम नगर, गुरुग्राम में एक ज्वेलर की दुकान पर सांय के वक़्त लगभग 4.20 बजे तीन लड़के हाथ में हथियार लेकर और मुँह पर कपड़ा बाँध कर दुकान पर आए तथा पिस्तौल दिखा कर लूट करने का प्रयास किया तो ज्वैलर द्वारा उनका विरोध करने पर लूटेरों ने गोली चला दी तथा मोबाइल फोन लूटकर भाग गए।

इस सम्बन्ध में थाना शिवाजी नगर,गुरुग्राम में लूट तथा लूट के इरादे से चोट पहुंचाने इत्यादि धाराओं के तहत मामला दर्ज किया। उनका कहना हैं कि अपराध शाखा ,सेक्टर -10 प्रभारी व निरीक्षक अमित कुमार की पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए उपरोक्त मुकदमा में लूट के इरादे से गोली मारने वाले 1 जुनाईल सहित कुल 3 आरोपितों को कल मंगलवार को जेल चौक, गुरुग्राम से अरेस्ट किया हैं। सभी आरोपितों के नाम विक्रम उर्फ विक्की व तुषार उर्फ गिल्लू है।उनका कहना हैं कि आरोपितों से पूछताछ में ज्ञात हुआ कि इन्होंने अपने एक अन्य साथी के साथ मिलकर उपरोक्त मुकदमा में पीड़ित ज्वेलर्स की दुकान को लूटने की योजना बनाई और इन्होंने योजनानुसार उपरोक्त मुकदमा की वारदात को अंजाम दिया। आरोपितों ने पुलिस पूछताछ में इनके खिलाफ थाना सेक्टर-37, गुरुग्राम में धमकी देकर फिरौती मांगने का भी एक मुकदमा दर्ज होने का खुलासा किया है। आगामी कार्रवाई के लिए आरोपितों को अदालत के सम्मुख पेश किया जाएगा। अभियोग अनुसंधान अधीन है।

Related posts

विपुल गोयल ने पक्षियों के पानी और अनाज के लिए घरों में टांगने वाले बर्तन भी लोगों को बंटे

Ajit Sinha

पदभार संभालते ही डीजीपी अजय सिंघल का एक्शन मोड: 700 से अधिक अधिकारियों के साथ पहली समीक्षा बैठक

Ajit Sinha

जनहित सेवा संस्था फरीदाबाद ने सदर थाने में पौधरोपण किया एसएचओ नवीन पाराशर ने कहा कि वृक्ष ही जीवन है।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x