Athrav – Online News Portal
अपराध दिल्ली

सब मशीन गन 21 विदेशी पिस्तौल व 200 जिंदा कारतूस के साथ 10 अन्तर्राष्टीय हथियार तस्कर पकड़े गए।



अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच की टीम ने आज बुधवार को एक ऐसे गिरोह का पर्दाफाश किया है,जोकि नेपाल, पाकिस्तान, बांग्लादेश और दिल्ली में हथियार की तस्करी करते थे। इस गिरोह के 10 सदस्यों पुलिस ने गिरफ्तार किए है, जिनके नाम राहिल निवासी मोहल्ला निहारियान, दिल्ली, उम्र-37 साल, हासिम निवासी मोहल्ला निहारियान, दिल्ली, उम्र-45 साल,सईम निवासी मोहल्ला निहारिया, दिल्ली, उम्र- 24 साल,सोनू गुप्ता निवासी शांति नगर, गाजियाबाद, यूपी, उम्र-31 वर्ष, घनश्याम शर्मा उर्फ गनी निवासी रविंदर शर्मा निवासी भोला नाथ नगर , शाहदरा, दिल्ली उम्र- 26 साल, वसीम मलिक निवासी मौजपुर, अंबेडकर बस्ती, उत्तर पूर्व, दिल्ली, निशांत अरोड़ा उर्फ अंकित उर्फ नोनी निवासी अशोक निकेतन, आनंद विहार, दिल्ली, उम्र- 34 साल, नवाब निवासी खवेशज्ञान, खुर्जा, बुलंदशहर, यूपी, उम्र- 31 साल, मोहम्मद नौमान निवासी अजमेरी गेट, दिल्ली, उम्र- 32 वर्ष, मोहम्मद नौशाद निवासी सिकंदराबाद, बुलंदशहर, यूपी, उम्र-37 वर्ष हैं। पुलिस टीम ने इनके कब्जे से एक मशीन गन, सेमी -ऑटोमेटिक पिस्तौल सहित 21 बेहतरीन क़्वालिटी वाले 21 विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए है।

Related posts

कोरोना के बढ़ते संक्रमण के मद्देनजर दिल्ली में लागू हुआ वीकेंड कर्फ्यू-मनीष सिसोदिया

Ajit Sinha

भारतीय जनता पार्टी ने आज दिल्ली विधानसभा चुनाव -2025 के लिए 29 उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी की है -लिस्ट पढ़े।

Ajit Sinha

दिल्ली से अपहत तीन नाबालिग लड़कियों को फरीदाबाद के सेहत पुर इलाके के एक मकान से किया सकुशल बरामद, गिरफ्तार।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x