Athrav – Online News Portal
अपराध गुडगाँव

ब्रांडेड कंपनी के नकली साबुन , चाय पत्ती इत्यादि सामानों की सप्लाई करने के आरोपित को पुलिस ने किया अरेस्ट।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
गुरुग्राम:विभिन्न नामी कंपनियों के नाम से नकली साबुन, टॉयलेट क्लीनर,क्रीम, चायपत्ती इत्यादि बङे पैमाने पर बेचने वाले शातिर आरोपी को अपराध शाखा सेक्टर-39, गुरुग्राम की टीम ने अरेस्ट किया है। आरोपी के कब्जे  से 20 पेटी डेटॉल साबुन, 06 पेटी हार्पिक, 2 पेटी Veet, 1 पेटी बोरोप्लस, 1 पेटी फेयर हैंडसम क्रीम, 2 पेटी फेवीक्वीक, 1 पेटी मूव,3 कार्टून चायपत्ती, 1 टैम्पो व 1 DVR (CCTV फुटेज) इत्यादि  बरामद किए गए हैं। 

पुलिस प्रवक्ता के मुताबिक कल बुधवार को सुरेन्द्र अरोड़ा ने एक लिखित शिकायत के माध्यम से बताया कि गुरुग्राम में सर्वे करने के दौरान पता चला कि सेक्टर-46 की मार्केट में टाटा  कंपनी की नकली चाय बेची जा रही है। उसने अपने तौर पर पता किया तो पता चला कि सतीश कुमार सदर बाजार दिल्ली, गुरुग्राम  में नकली माल सप्लाई कर रहा है। इसने सतीश से सम्पर्क करके मॉल मंगवाया जो सतीश ने मॉल एक टैम्पो में इसके पास भेजा इसने मॉल चैक किया तो उसमे टाटा कम्पनी की चायपत्ती व अन्य सामान था। 
उनका कहना हैं कि इस  शिकायत पर थाना सेक्टर-50, गुरुग्राम में भारतीय दंड संहिता की धारा 63, 65 copyright act & 420 IPC के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।

अपराध शाखा सेक्टर-39, गुरुग्राम की पुलिस टीम ने कार्रवाई  करते हुए उक्त दुकान से *20 पेटी डिटोल साबुन, 6 पेटी हार्पिक, 2 पेटी Veet, 1 पेटी बोरोप्लस, 1 पेटी फेयर हैंडसम क्रीम, 2 पेटी फेवीक्वीक, 1 पेटी मूव, 3 कार्टून चायपत्ती, 1 टैम्पो व 1 DVR (CCTV फुटेज) इत्यादि बरामद* करके पुलिस कब्जा में लिया गया व *आरोपी सतीश,निवासी मकान नंबर-A/50 पॉकेट-00, सेक्टर-2, रोहिणी, दिल्ली* को दुकान नंबर-2879, 2nd फ्लोर, न्यू मार्केट सदर बाजार, न्यू दिल्ली से अरेस्ट कर लिया गया है।  आरोपी को अदालत के सम्मुख पेश किया जाएगा। अभियोग अनुसंधान अधीन है।

Related posts

क्राइम ब्रांच के कर्मचारी बन पैसे वसूलने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 6 लोग अरेस्ट, होटल व्यवसायियों को बनाते थे निशाना।

Ajit Sinha

फरीदाबाद ब्रेकिंग: हरियाणा के पर्यटन को दुनिया के मानचित्र पर लाया जाएगा: गजेंद्र सिंह शेखावत

Ajit Sinha

कई पिस्टलों से एक साथ कार सवार शख्स पर अंधाधुंध फायरिंग करके मौत के घाट उतारने वाले चार बदमाश अरेस्ट।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x