Athrav – Online News Portal
अपराध गुडगाँव

पिस्तौल की नोंक पर लूटने, चोरी करने व कारों को लूटने के जुर्म में पुलिस ने चार अपराधियों को किया गिरफ्तार।  

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
गुरुग्राम: अपराध शाखा , फरुखनगर ने आज चार शातिर अपराधी को गिरफ्तार किए हैं, पकड़े गए इन चारों अपराधी पर पिस्तौल की नोंक पर लूट, चोरी , छीना झपटी, जान से मारने की धमकी देने व वाहनों की चोरी करने जैसे एक दर्जन से अधिक मुकदमें दर्ज हैं। इन अपराधियों ने 4 होन्डा सिटी कारें चोरी, 2 मोटरसाईकिलें चोरी व 1 मारुति बलीनों कार को पिस्तौल की नोंक पर  छीनने की वारदात को अन्जाम देने का खुलासा किया हैं। यह खुलासा आज एसीपी क्राइम प्रीतपाल सांगवान ने सीपी कार्यालय के कांफ्रेंस हॉल में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में किए। 

एसीपी क्राइम प्रीतपाल सांगवान ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि बीते 14 दिसंबर को पुलिस चौकी, पटौदी रोङ, थाना शिवाजी नगर, गुरुग्राम में रहमत निवासी शिवाजी पार्क, खांडसा रोङ, गुरुग्राम ने हाजिर आकर एक लिखित शिकायत के माध्यम से बतलाया कि बीते 10 दिसंबर को समय रात करीब 11.23 बजे यह दुकान से घर आ रहा था। इसके पीछे एक कार आ रही थी जिसमें 3 व्यक्ति बैठे हुए थे। जब वह अपने घर के सामने पहूंचा तो उस कार में बैठे व्यक्ति कार में से उतरकर गाली-गलौच करने लगे। उन व्यक्तियों में से एक व्यक्ति ने पिस्तौल नुमा हथियार निकालकर उसकी ओर आया  तो उसने अपने साले उबैद को आवाज लगाई। जब उबैद दोङकर आया तो वे लोग उसे  वही छोङकर अपनी कार में बैठ कर भाग गए और जाते जाते उसे  जान से मारने की धमकी देकर गए। यह गाङी के नम्बर नोट नही कर पाया। अब उसने  उन व्यक्तियों के पुलिस चौकी मे आकर शिकायत दी है।



उनका कहना हैं कि इस शिकायत पर थाना शिवाजी नगर, गुरुग्राम में कानून की उचित धाराओं के तहत मुकदमा किया गया। इसके बाद इस केस की आगे की कार्रवाई की जिम्मेदारी अपराध शाखा , फरुखनगर को सौपी गई थी जो तत्परता से कार्रवाई करते हुए सोमवार को कालियावास मोङ, फरुखनगर, गुरुग्राम से चार अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया। जिनके नाम सन्नी उर्फ कुतरु निवासी गान्दावास, जिला अलवर, राजस्थान, हाल निवासी पट्रोल पम्प वाली गली बिलासपुर, गुरुग्राम, उम्र 25 वर्ष, शिक्षा 10वीं पास, सानू निवासी रामगढ रोङ पंजाबी बाग, अम्बाला कैन्ट, अम्बाला, उम्र 24 वर्ष, शिक्षा छः पास, दलीप उर्फ काली  निवासी बादौली थाना सदर पठानकोट, जिला पठानकोट, पंजाब, उम्र 23 वर्ष, शिक्षा 5वीं पास व भगती लाम्बा उर्फ नेपाली निवासी दरमौर गारा बस्ती नं. 1, थाना बीरपारा, जिला जलपाईगुरी, पश्चिम बंगाल, उम्र 19 वर्ष, शिक्षा चौथी पास हैं। उनका कहना हैं कि प्रारम्भिक *पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने 4 होन्डा सिटी कारें चोरी, 2 मोटर साईकिलें चोरी व 1 मारुति बलीनों कार को हथियार के बल पर छीनने की वारदातों को अन्जाम देना कबूल  किया* है। उनका कहना हैं कि पूछताछ में एक दर्जन से अधिक अपराध करना कबूल किया हैं आज सभी आरोपियों को अदालत के सम्मुख पेश कर रिमांड पर लिया गया हैं। इस दौरान लुटे हुए सामानों को बरामद किया जाएगा। 

Related posts

एक बार फिर अंबेडकर भवन पर मंडराये टूटने के बादल

Ajit Sinha

गुरुग्राम : क्राइम यूनिट व बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में एक लाख के ईनामी कुख्यात बदमाश की पुलिस की गोली से हुई मौत।

Ajit Sinha

गुरूग्राम जिला के गांव वजीराबाद में बनेगा राव बिरेन्द्र सिंह खेल परिसर, मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने की घोषणा

Ajit Sinha
error: Content is protected !!