Athrav – Online News Portal
अपराध दिल्ली नई दिल्ली

एक करोड़ 50 लाख रुपए के हेरोइन के साथ एक अफ़्रीकी नागरिक को पुलिस ने किया गिरफ्तार। 

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
नई दिल्ली:दिल्ली पुलिस की नारकोटिक्स सेल ने आज एक करोड़ 50 लाख रूपए के हेरोइन के साथ एक अफ़्रीकी नागरिक को गिरफ्तार किया हैं। पुलिस ने आरोपी अफ़्रीकी नागरिक के पास 150 ग्राम हेरोइन बरामद किया हैं। आरोपी अफ़्रीकी नागरिक के खिलाफ पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया हैं।



पुलिस की माने तो नारकोटिक्स सेल को  सूचना मिली थी कि द्वारका इलाके में एक अफ़्रीकी नागरिक नशीला पदार्थ की खेप सप्लाई देने के लिए आने वाला हैं। इसके बाद उन्होनें एक विशेष टीम गठित की और उनकी टीम ने नशीला पदार्थ के सप्लायर को पकड़ने के लिए अपना जाल बिछा दिया। जैसे ही वह शख्स द्वारका इलाके  में पहुंचा तो उनकी टीम ने उसे चारों तरफ से घेर लिया और उसे पकड़ लिया। जब उसकी तलाशी ली गई तो उसके पास से 150 हेरोइन निकला। जिसकी कीमत अंतर्राष्टीय बाजार में एक करोड़ 50 लाख रूपए हैं।  

Related posts

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात में आज 620 करोड़ रुपए की लागत से विकास कार्यों का उद्घाटन और शिलान्यास किया।

Ajit Sinha

राहुल और प्रियंका गांधी ने आज अलग-अलग आयोजित जनसभाओं में पीएम मोदी पर साधा निशाना- इंग्लिश में वीडियो सुने।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: पिपलेश्वर मंदिर के दान बॉक्स से 15000 रुपए की चोरी करने के मामले में तीन चोर पकड़े गए।

Ajit Sinha
error: Content is protected !!