Athrav – Online News Portal
गुडगाँव

पुलिस प्रशासन ने विशेष अभियान ऑपरेशन रोमियो के तहत 259 लोगों को लिया हिरासत में

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
गुरुग्राम: पुलिस प्रशासन के द्वारा जिले भर में शुक्रवार रात को विशेष अभियान “ऑपरेशन रोमियो” चलाया गया जिसमें पुलिस ने कुल 259 लोगों को हिरासत में लिया। इसमें से 68 लोगों को पर्चा अजनवी भरे गए, 172 लोगों को चेतावनी देकर छोड़ दिया गया और 19 लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की गई हैं। पुलिस की यह कार्रवाई रोमियों पर शिकंजा कसने के उद्देश्य से चलाया गया हैं, ताकि यह लोग किसी वारदात को अंजाम ना दे सकें।



पुलिस प्रवक्ता सुभाष का कहना हैं कि शुक्रवार रात तक़रीबन 10 बजे से लेकर देर रात तक पुलिस प्रशासन के द्वारा विशेष अभियान “ऑपरेशन रोमियों” चलाया गया। इस ऑपरेशन में महिला पुलिस भी शामिल थी। उनका कहना हैं कि जिले की पुलिस एम.जी रोड व भीड़भाड़ वाले इलाके में तथा शॉपिंग मॉल के आसपास लड़के -लड़कियों की भीड़ एकत्रित हो जाती हैं। इस कारण से अक्सर इस स्थान पर छेड़छाड़ की घटनाएं घटती रहती हैं जो कि कई बार बड़ी वारदातों को अंजाम दे देती हैं। जिसे रोकने की दिशा में पुलिस ने यह विशेष अभियान चलाया हैं, इस अभियान के तहत पुलिस ने कुल 259 लोगों को हिरासत में लिया जिसमें से 68 लोगों को पर्चा अजनवी भरे गए , 172 लोगों को चेतावनी देकर छोड़ दिया गया और कुल 19 लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की गई हैं।

Related posts

मॉल में पत्नी की दुकान में काटी गई बिजली को जुड़वाने के लिए बना हिमाचल प्रदेश का फर्जी एसपी, गुरुग्राम पुलिस ने धर दबोचा।

Ajit Sinha

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने आज 100 किलोवाट क्षमता के सोलर पावर प्लांट का किया उद्घाटन

Ajit Sinha

गुरुग्राम: दिल्ली -जयपुर हाईवे पर सेना में अहीर रेजिमेंट की मांग को लेकर अहीर मोर्चा के सदस्यों ने किया जमकर हंगामा-पथराव

Ajit Sinha
error: Content is protected !!