Athrav – Online News Portal
गुडगाँव

पीएम नरेंद्र मोदी कल वीरवार को गुरुग्राम, फरीदाबाद, हिसार, सोनीपत, पानीपत और करनाल के डीसी से कोरोना को लेकर करेंगें बात।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट  
गुरुग्राम: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वीरवार 20 मई को हरियाणा के गुरुग्राम सहित छह जिलों के डीसी से बातचीत कर कोविड-19 संक्रमण की स्थिति का जायजा लेंगे। यह बैठक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रातः 11:00 बजे रखी गई है।प्राप्त सूचना के अनुसार प्रधानमंत्री  मोदी वीरवार को हरियाणा के सोनीपत, पानीपत, फरीदाबाद, हिसार, करनाल और गुरुग्राम के उपायुक्तों से बातचीत करेंगे।

वे इन जिलों में कोरोना संक्रमण की स्थिति पर चर्चा करेंगे और प्रशासन से इस महामारी से निपटने के लिए किए गए प्रबंधों की जानकारी भी लेंगे। गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 20 मई को देश के 10 राज्यों नामत महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, केरल, हरियाणा, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, ओडिसा, झारखंड और पुडुचेरी के 54 जिलों के उपायुक्तों से कोविड-19 संक्रमण को लेकर बातचीत करेंगे। इस ऑनलाइन बैठक में कैबिनेट सेक्रेटरी भी मौजूद रहेंगे और स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा कोविड-19 प्रबंधन पर प्रेजेंटेशन भी दी जाएगी।

Related posts

विश्व अस्थमा दिवस पर लंग फंक्शन कैंप का आयोजन-डॉ सारिका वर्मा

Ajit Sinha

गुरुग्राम ब्रेकिंग:शराब चेकिंग वीडियो के संबंध में पुलिस उपायुक्त (यातायात) द्वारा प्रेस कॉन्फ्रेंस

Ajit Sinha

ई-कॉमर्स कम्पनी का सामान गबन करने वाला चालक गिरफ्तार, कब्जा से 29 मोबाईल फोन भी बरामद।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x