Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

भरी पिस्टल के साथ खिलवाड़ करना और सेल्फी लेना एक शख्स के लिया जानलेवा साबित हुआ,मौत-पढ़ें

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
नॉएडा: भरी पिस्टल के साथ खिलवाड़ करना और सेल्फी लेना एक शख्स को उस समय भारी पड़ गया, जब पिस्तौल से निकली गोली उसके शरीर में जा घुसी।  हादसे के वक्त कार चला रहे उसके साथी ने फौरन घायल शख्स  को ग्रेटर नोएडा के शारदा अस्पताल में भर्ती कराया। लेकिन उसकी जान नहीं बचाई जा सकी ।  पुलिस ने मृतक के साथी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है और मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच कर रही है और घटना में इस्तेमाल पिस्तौल व कार की फॉरेंसिक जांच कराई जा रही है।

यह तस्वीरें है ग्रेटर नोएडा बादलपुर निवासी सौरभ मावी की है।  सौरव अपने साथी नकुल उस नंदू शर्मा के साथ विसरख थाना क्षेत्र के पतवाडी गांव में अपने एक मित्र सचिन के वहां उससे मिलने जा रहे थे, जब उनकी कार एसीई चौराहे के पास पहुंची,  इसी दौरान रास्ते में सौरभ ने अपनी पिस्टल निकालकर उसके साथ खेलने लगा और मोबाइल कैमरे से सेल्फी लेने लगा। उसका मानना था कि पिस्टल में गोली नहीं हैं। लेकिन चेंबर में गोली मौजूद थी। उसने जैसे ट्रिगर दबाया तो गोली चल गई। और पिस्टल से निकली गोली सौरभ को जा लगी उसके दोस्त ने सौरव को को फौरन शारदा अस्पताल ले गया लेकिन अस्पताल में डॉक्टर ने घोषित कर दिया। 

डीसीपी नोएडा सेंट्रल हरिश्चंद्र ने बताया कि सौरभ के साथी नंदू ने इसकी सूचना थाना बिसरख पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने नंदू को हिरासत में लेकर मामले की पूछताछ कर उसके बयान तसदीक कर रही है क्योकि नंदू ही घटना का चश्मदीद है।  इसके अलावा पुलिस यह पता करने की कोशिश कर रही है कि जिस पिस्टल से सौरभ की मौत हुई है वह लाइसेंसी था या नहीं,  पुलिस पिस्तौल और घटना के समय इस्तेमाल की जा रही ब्रेजा गाड़ी टीवी फॉरेंसिक जांच करा रही है।

Related posts

उपलब्धिः सीसीटीएनएस क्रियान्वयन में हरियाणा पुलिस रही अव्वल, प्रथम रैंक से सम्मानित

Ajit Sinha

ब्रेकिंग न्यूज़: पीटीआई परीक्षा में नकल करने का प्रयास करने के मामले में पांच आरोपी गिरफ्तार

Ajit Sinha

साइबर धोखेबाजों और वित्तीय अपराधियों से निपटने के लिए अकादमी में कार्यशाला आयोजित

Ajit Sinha
error: Content is protected !!