Athrav – Online News Portal
नोएडा

पिकअप और कार की आमने सामने की टक्कर, छह महिला, दो बच्चों समेत 11 लोग घायल, कई की हालत गंभीर

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट
नॉएडा : ग्रेटर नोएडा के जेवर थाना से होकर गुजर रही जेवर-खुर्जा, जहांगीरपुर हाईवे पर पिकअप की टक्कर सामने से आ रही सेंट्रो कार हो गई , जिसके बाद वहां पर चीख-पुकार मच गई इस हादसे में छह महिला, दो बच्चों समेत 11 लोग घायल हो गए . सूचना मिलते ही जेवर थाने की पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई और घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इनमें कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है।

जेवर-खुर्जा, जहांगीरपुर हाईवे पर पिकअप की टक्कर बाद मची हाहाकार चीख पुकार, सड़क पर लहूलुहान पड़े घायल का यह मंजर काफी दिल दहलाने वाला है. ग्रेटर नोएडा के एडिशनल डीसीपी दिनेश कुमार ने बताया कि दोपहर करीब ढाई बजे जेवर खुर्जा रोड पर बनका पुर गांव के पास पिकअप और कार आपस में भिड़ गई। पिकअप जहांगीरपुर की तरफ जा रही थी और सामने से कार आ रही थी। सभी लोग किसी प्रोग्राम से लौट रहे थे, हादसे में कुल 11 लोग घायल हो गए। जिनमें पांच महिला और चार पुरुष हैं। इसके अलावा एक बच्चा और बच्ची भी शामिल है। सूचना मिलते ही जेवर थाने की पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई और घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इनमें कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है।

Related posts

झुग्गी-झोपड़ियो की बस्ती में लगी भीषण आग, आधा दर्जन फायर टेंडर्स ने आग पर पाया काबू।

Ajit Sinha

फिल्म सिटी प्रदेश में प्रतिभाओ के सपनों को साकार करेगी, कलाकारों को घर बैठे रोजगार और प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा: राजू श्रीवास्तव

Ajit Sinha

फरीदाबाद में मनोज भाटी को गोली मार कर हत्या करने वाले मनोज मंगारिया गैंग के दो इनामी शूटरों के बीच हुई मुठभेड़।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x