Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

नाबालिक बच्ची के साथ छेड़छाड़ कर दुष्कर्म करने का प्रयास कर रहे शख्स को लोगों ने जमकर पीटा-अरेस्ट

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
नोएडा के कोतवाली- 24 स्थित एक पार्क नाबालिक बच्ची के साथ छेड़छाड़ कर दुष्कर्म करने का प्रयास कर रहे हैं एक युवक को लोगों ने रंगे हाथ पकड़ लिया. इसके बाद उसकी जमकर पिटाई कर दी।  इतना ही नहीं लोगों ने बच्ची के हाथों जूतों से आरोपी को पिटवाया और आरोपी को पीटे जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल कर दिया है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को पकड़ कर , पुलिस ने आरोपित  के खिलाफ विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर उसे कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। सोशल मीडिया पर नाबालिग बच्ची के साथ छेड़छाड़ कर रहे हैं एक युवक की पिटाई का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

वीडियो में बच्ची चप्पल और जूते से आरोपी को मार रही है। 33 सेकेंड के वायरल वीडियो में बच्ची करीब नौ बार आरोपी को मारती दिख रही है। वहीं, आम लोग भी उसकी धुनाई करते नजर आ रहे हैं। ये घटना सेक्टर-25 ए एडोब बिल्डिंग के पीछे एडोब कंपनी के पीछे पार्क की है।  जहां आवारा किस्म का युवक नाबालिग बच्ची को ले गया था और उसके साथ छेड़छाड़ कर रहा था। इस दौरान बच्ची ने शोर मचाना शुरू कर दिया। वहां पर मौजूद लोग बच्ची के पास पहुंचे और उन्होंने बच्ची से शोर मचाने का कारण पूछा। जिस पर बच्ची ने बताया कि यह व्यक्ति उसके साथ छेड़छाड़ कर रहा है। इस पर वहां मौजूद लोगों ने आरोपी को जमकर पीटना शुरू कर दिया।

इसके बाद बच्ची ने भी उस आरोपी को जमकर पीटा। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इसके बाद थाना सेक्टर-24 पुलिस मौके पर पहुंची और पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार आरोपी रंजन शाह मूलरूप से मुंगेर बिहार का रहने वाला है। वह सेक्टर-22 के गांव में रहता है और ई-रिक्शा चलाता है। पुलिस के अनुसार आरोपी के दो बच्चे हैं . बताया जा रहा है कि वह नशे की हालत में था और इसी दौरान उसने पार्क में जा रही बच्ची को पकड़ लिया और उसके साथ छेड़छाड़ करने की कोशिश की। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ छेड़छाड़ और पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत किया है और उसे जेल भेज दिया।

Related posts

नोएडा में फैक्ट्री में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड ने समय रहते पाया काबू, टला बड़ा हादसा।

Ajit Sinha

लॉ स्टूडेंट बलात्कार केस में ट्विस्ट, अदालत में मुकर गई पीड़िता, चिन्मयानंद पर बलात्कार के आरोप से इंकार।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: सैनिक कालोनी में साईकिल को हटा कर स्कूटी खड़ी करने को लेकर हुए झगड़े में,लड़की ने कुत्ता से मां-बेटे को कटवाया- देखें वीडियो

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x