Athrav – Online News Portal
राजनीतिक हरियाणा

देशभर में चार हजार शक्ति केंद्रों पर दिखा संसद जैसा नजारा : ॐ प्रकाश धनखड़

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़:हरियाणा भाजपा ने संगठनात्मक अनुशासन व एकता का परिचय देते हुए अमृत काल में रविवार को एक और नया इतिहास रच दिया। प्रदेश भर में रविवार को चार हजार शक्ति केंद्रों पर संसद जैसा माहौल नजर आया। गांव स्तर पर लोग देश की नीति और प्रगति के रोड मैप की खुलकर चर्चा करते देखे गए। मौका था देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम मन की बात के 98 वें संस्करण सुनने उपरांत प्रदेश भर में चार हजार से अधिक शक्ति केंद्रों पर राष्ट्रपति के अभिभाषण को चार-चार कार्यकर्ताओं द्वारा पढ़ना और चर्चा करने का। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ के प्रयासों ने देश की सोच और विकास के रोडमैप की जानकारी को ग्राम स्तर तक पंहुचाया। चार हजार शक्ति केंद्रों पर 16 हजार कार्यकर्ताओं द्वारा राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा संसद में पढ़े गए अभिभाषण को पढ़ा और कार्यकर्ताओं ने इस पर संसद की तर्ज पर विस्तार से चर्चा की।
 
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ स्वयं बादली विधानसभा क्षेत्र के गांव न्यौला के बूथ नंबर 166 पर जमीन पर बैठकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात सुनी और फिर राष्ट्रपति के अभिभाषण पर ग्रामीणों के साथ खुलकर चर्चा की। ग्रामीणों ने राष्ट्रपति के अभिभाषण में उल्लेखित दुनिया में भारत पांचवी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने, प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत साढ़े तीन लाख करोड़ रुपये खर्च होने , देश के 11 करोड़ छोटे किसान सरकार की प्राथमिकता और पीएम किसान सम्मान निधि के तहत सवा दो लाख करोड़ की धनराशि सीधे बैंक खातों में भेजने। तीन करोड़ महिला किसानों के बैंक खातों में 54 हजार करोड़ रुपये भेजने। पशुपालकों व  मछुआरों को किसानों की तर्ज पर किसान क्रेडिट कार्ड की सुविधा देने। बाजरे की फसल और प्राकृतिक खेती को प्रोत्साहन की नीति। दो वर्षो में 220 करोड़ से अधिक कोरोना वैक्सीन की फ्री डोज देना। आयुष्मान योजना के तहत सभी जरूरतमंदों को फ्री चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराने सहित शिक्षा, महिला सुरक्षा, नवाचार, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, ग्रामीण विकास जैसे विषयों पर विस्तार के साथ रूचिकर चर्चा हुई और ग्रामीणों विशेष युवाओं ने इन विषयों पर खुलकर अपने विचार रखे और मोदी सरकार की भावी नीतियों की  खुलकर प्रशंसा की।

धनखड़ ने कहा कि संसद से बाहर राष्ट्रपति का अभिभाषण शायद पहली गांव स्तर पर पढ़ा गया। राष्ट्रपति का अभिभाषण देश की सोच और विकास की गति का परिचायक होता है।  जिसके आधार पर  हमारी सरकार पूरे वर्ष कार्य करती है। देश की सरकार क्या करने जा रही है यह बात गांव स्तर पर भी पता होनी चाहिए। जागरूकता ही व्यक्ति , समाज और देश की प्रगति का आधार है। भाजपा सरकारें कुछ छिपाकर नहीं करती। सभी का साथ, सभी का विकास और सभी विश्वास आज शक्ति केंद्रों पर नजर आया। हरियाणा भाजपा के इस प्रयास में आज पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ-साथ ग्रामीणों व शहरी लोगों ने बढ़चढ़कर भाग लिया।  प्रदेश भाजपा अध्यक्ष धनखड़ ने रविवार को राष्ट्रपति के अभिभाषण में इतने बड़े स्तर पर शामिल हुए सभी प्रदेशवासियों का आभार व्यक्त किया।

Related posts

आदमपुर से कांग्रेस उम्मीदवार जयप्रकाश का नामांकन भरवाने पहुंचे भूपेंद्र सिंह हुड्डा जमकर गरजे।

Ajit Sinha

चंडीगढ़: सुगम शिक्षा’ के अंतर्गत राज्य के सेवानिवृत्त शिक्षकों की ली जाएंगी सेवाएं

Ajit Sinha

अभिनंदन पर सलमान खुर्शीद का विवादित बयान, कहा- गर्व है वह UPA सरकार में एयरफोर्स में शामिल हुए

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x