Athrav – Online News Portal
राजनीतिक हरियाणा

हरियाणा के जवानों के सीनों पर परमवीर चक्र तो खिलाड़ियों के सीनों पर सजते हैं गोल्ड मेडल: ओम प्रकाश धनखड़


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़:खराब मौसम के कारण रविवार को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह सोनीपत के गोहाना में आयोजित जन उत्थान रैली में नहीं पहुंच पाए।  लेकिन उन्होंने टेलीफोन करके जनसमूह को संबोधित किया। खुद प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़ और मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने माइक पर फोन लगाकर अमित शाह का संबोधन उपस्थित जनसमूह को सुनाया। इससे पहले प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़ और मुख्यमंत्री मनोहर लाल व अन्य नेताओं ने जनता को संबोधित किया।

प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़ ने कहा कि खराब मौसम के बावजूद आमजन का रैली के प्रति उत्साह देखते ही बनता है। उन्होंने बताया कि मुख्य अतिथि के रूप में गृहमंत्री अमित शाह खराब मौसम की वजह से रैली में नहीं पहुंच पाए इसलिए उन्होंने उपस्थित जनसमूह को फोन के जरिए संबोधित किया। गृह मंत्री ने अपने संबोधन में लोगों से हरियाणा की दस सीटों पर भाजपा को विजयी बनाने और नरेंद्र मोदी को फिर से प्रधानमंत्री बनाने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि हरियाणा में मनोहर सरकार के नेतृत्व में सामाजिक सौहार्द कायम हुआ है और जातिवाद तथा क्षेत्रवाद भी खत्म हुआ है। 70 साल में जो विकास नहीं हो पाया वह भाजपा की सरकार ने आठ साल में करके दिखा दिया। खराब मौसम में भी अपार जन समर्थन आने पर गृहमंत्री अमित शाह ने उपस्थित जनसमूह का धन्यवाद किया।

प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़ ने अपने संबोधन में कहा कि हरियाणा वीरों और खिलाड़ियों की भूमि है। जहां जवानों के सीनों पर परमवीर चक्र सजते हैं, वहीं प्रदेश के खिलाड़ियों के सीनों पर गोल्ड मेडल भी सजते हैं। धनखड़ ने अपने संबोधन में अंडेमान निकोबार के एक द्वीप का नाम मेजर होशियार सिंह के नाम से करने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताया।  गन्ने की नई किस्म इजाद करने पर डा. बख्शी राम यादव और वैदिक शिक्षा के क्षेत्र में आचार्य सुकामा आर्या को पदमश्री देने पर भी उन्होंने प्रधानमंत्री का धन्यवाद किया।प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़ ने कहा कि सोनीपत क्षेत्र विकसित हो रहा है। यहां हाइवे का जाल बिछ रहा है। केएमपी बनने से इलाके की तस्वीर बदली है। रेल का कारखाना और मारूति बनाने से पूरा क्षेत्र विकसित हो रहा है। इसके साथ-साथ सोनीपत शिक्षा के क्षेत्र में हब बन रहा है। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि हरियाणा की सरकार ने सवा लाख गरीब लोगों को चिरायु कार्ड देकर उन्हें सुरक्षित करने का काम किया है।रैली में उमड़ी भीड़ से गदगद ओम प्रकाश धनखड़ ने घोषणा करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस 6 अप्रैल तक 4 लाख नए लोगों को पार्टी से जोड़ा जाएगा और उन्हें प्रशिक्षित किया जाएगा। धनखड़ ने कहा कि 6 अप्रैल को एक ही दिन में भाजपा कार्यकर्ता 5 लाख घरों पर पार्टी का झंडा लगाएंगे।

Related posts

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: 3 मीटर से अधिक चौड़ी गलियों वाली सभी कालोनियां होंगी वैध,दो कर्मचारी प्रॉपर्टी आईडी करेंगे ठीक

Ajit Sinha

क़तर के अधिकारियों ने भारतीय नौसेना के 8 पूर्व कर्मियों को अरेस्ट कर कथित तौर पर एकांत कारावास में रखा हुआ है।

Ajit Sinha

हरियाणा क्राइम ब्रांच की कार्रवाईः 10 महीने में 81 एटीएम ठग गिरफ्तार, 17 लाख रुपए से ज्यादा बचाए

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
//ashouthoto.net/4/2220576
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x