Athrav – Online News Portal
खेल नोएडा

25वें कैप्टन शशिकांत शर्मा मेमोरियल टूर्नामेंट का पंकज सिंह और सीईओ लोकेश एम ने किया उद्घाटन।

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
सियाचिन में शहादत देने वाले शहीद कैप्टन शशिकांत शर्मा की याद में आयोजित होने वाले कैप्टन शशिकांत शर्मा मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट की शुरुआत हो गई। इस बार नोएडा स्टेडियम में आयोजित होने वाला ये 25वां  टूर्नामेंट है, सेक्टर-21ए स्थित नोएडा स्टेडियम में इसका उद्घाटन स्थानीय विधायक पंकज सिंह और नोएडा प्राधिकरण के सीईओ लोकेश एम ने किया। दस दिन तक चलने वाले इस टूर्नामेंट में शहर के नामी 8 टीमें हिस्सा ले रही है। सेक्टर-21ए स्थित नोएडा स्टेडियम के क्रिकेट ग्राउंड में कैप्टन शशिकांत शर्मा मेमोरियल के रजत जयंती क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन से पहले स्थानीय विधायक पंकज सिंह और प्राधिकरण के सीईओ लोकेश एम ने शशिकांत शर्मा पुष्पांजलि समर्पित कर श्रद्धयांजली दी और फिर फीता काट कर 25वें कैप्टन शशि कांत मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन  की घोषणा की।

इस अवसर विधायक पंकज सिंह बैट से अपने हाथ भी आजमाए। जबकि प्राधिकरण के सीईओ लोकेश एम बोलिंग करते नज़र आए.इस अवसर पर विधायक पंकज सिंह ने कहा कि कैप्टन शशिकांत की शहादत के यादों को सजाए रखेंगे। अपना बलिदान उन्होंने देश के लिए दिया था। उनको याद करते हुए उनको श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए आज हम सब लोग यहाँ एकत्रित हुए हैं और कई सालों से ये एक क्रिकेट के माध्यम से, नौजवानों को इससे जोड़कर कैप्टन साहब को ये श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं। इस अवसर पर प्राधिकरण के सीईओ लोकेश एम ने कहा कि कैप्टन शशिकांत शर्मा की जहां शहादत हुई थी वह दुनिया का सबसे ऊंचा, सबसे कठिन और सबसे ठंडा रणक्षेत्र है। उन्होंने वहां की सिचुएशन और कंडीशन्स को अपने अनुभव से बताया. बीते 24 साल से सफलता पूर्वक आयोजित हो रहे इस टूर्नामेंट मे इस बार आठ टीमे भाग ले रही है. और पहला मैच में मॉलिक्यूल्स इंडिया और एस.एस. नालंदा के बीच मुकाबला हुआ जिसमे मॉलिक्यूल्स इंडिया ने एस.एस. नालंदा को रोमांचक मुकाबले में 8 विकेट से हराया। मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार कार्तिक बचहस को दिया गया, जबकि विशेष प्रदर्शन पुरस्कार दिग्विजय रावत को मिला।

Related posts

बिल्डिंग का मैटेरियल और शटरिंग से लदा तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर पलटा, एक की मौत।

Ajit Sinha

स्ट्रीट क्राइम की रोकथाम के लिए पुलिस का ऑपरेशन जारी, 24 घंटे के अंदर दूसरी मुठभेड़, गोली लगने से लुटेरा घायल

Ajit Sinha

ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट के फर्जी वर्चुअल अकाउंट बनाकर दो करोड़ की ठगी करने वाले दो साइबर ठगों को किया अरेस्ट।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x