Athrav – Online News Portal
अपराध चंडीगढ़ हरियाणा

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: एंटी करप्शन ब्यूरों की टीम ने आज जिला उपायुक्त के पीए -प्पू शशांक को साढ़े 3 लाख रूपए रिश्वत लेते धर दबोचा।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़:एंटी करप्शन ब्यूरो,रोहतक की टीम ने  आज शुक्रवार को आरोपी शशांक पी.ए. -प्प्, उपायुक्त, सोनीपत को शिकायतकर्ता से 3,50000/- रूपये (तीन लाख पचास हजार रुपये) नकद रिश्वत राशि लेते हुए  कार्यालय उपायुक्त, सोनीपत से रंगे हाथों गिरफतार किया गया है। एंटी करप्शन ब्यूरो को आरोपित  के मकान न. 585, गली न. 6 अशोक विहार, सोनीपत की तलाशी के दौरान कुल 5,75,000/-रूपए. नकद राशि भी बरामद की गई है। इस सम्बन्ध में आरोपित के विरुद्ध एफआईआर नंबर – 19 ,दिनांक 20.6.2025 धारा 7 पी.सी.एक्ट, 1988 थाना भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, रोहतक में दर्ज किया गया है।
 
शिकायतकर्ता द्वारा एंटी करप्शन ब्यूरो, रोहतक को दी गई शिकायत में आरोप लगाया है कि वह कार्यालय उपायुक्त,सोनीपत में बतौर क्लर्क के पद पर कार्यरत है। उसका स्थानान्तरण कई बार अलग-अलग कार्यालय में किया गया। अब उसका स्थानान्तरण उपायुक्त कार्यालय सोनीपत से अतिरिक्त उपायुक्त कार्यालय सोनीपत कर दिया गया। इस सम्बन्ध में उसके द्वारा शशांक पीए-प्प्, उपायुक्त,सोनीपत से अनुरोध किया गया। जिसने उसको कहा कि तहसील राई में आर.सी. क्लर्क के पद पर लगने के लिए 5 लाख रूपये लगते है वह उसको तहसील राई में आर.सी. क्लर्क के पद पर लगवा देगा। इस सम्बन्ध में उसके द्वारा उससे 5 लाख रुपये नकद रिश्वत की मांग की गई। वह शशांक पी.ए. उपायुक्त सोनीपत को 1,50,000/-रूपए. पहले दे चुका है। आरोपित  द्वारा उससे कहा गया है कि उसकी उपायुक्त से बात हो चुकी है। अब वह उससे तहसील राई में आर.सी. क्लर्क के पद पर स्थानांतरण करवाने की एवज में बकाया 3,50,000/-रूपए. की मांग कर रहा है।

Related posts

फरीदाबाद: भारतीय सशस्त्र सीमा सुरक्षा बल द्वारा दो दिवसीय राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस कार्यक्रम 27 व 28 अक्टूबर को : डीसी

Ajit Sinha

युवती की सतर्कता और पुलिस की तत्परता से कार से पीछा कर छेड़छाड़ करने वाला आईटी कंपनी के मालिक गिरफ्तार।

Ajit Sinha

हरियाणा सरकार ने आज तुरंत प्रभाव से छः सिविल सर्जन/ पीएमओ के स्थानांतरण एवं नियुक्ति आदेश जारी किए है।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x