Athrav – Online News Portal
हरियाणा

पंचकूला पुलिस की शिव भक्तों से अपील उत्तराखंड के पोर्टल पर अपना रजिस्ट्रेशन करके ही, कांवड़ लेकर जाए।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
पंचकूला:  पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस उपायुक्त सुरेन्द्र पाल सिंह के नेतृत्व में 14 जुलाई 2022 से हो रही कांवड़ यात्रा लेकर जिला पुलिस प्रशासन द्वारा कांवड़ियों की सुरक्षा को लेकर बेहद सतर्कता व सुरक्षा के प्रबंध किए गए है और सभी थाना व चौकी प्रभारियों को निर्देश दिए गए कि कावडियो को भी किसी प्रकार की दिक्कत ना हो । कांवरियों की सुरक्षा को लेकर ट्रैफिक को सुचारु रुप से करवाने हेतु एसीपी ट्रैफिक राजकुमार रंगा को जिम्मेदारी दी गई है ताकि कावडियो द्वारा कावड़ यात्रा को लेकर कावडियो को व अन्य आमजन को ट्रैफिक को लेकर किसी भी प्रकार से कोई दिक्कत ना हो ।

इसके साथ ही पुलिस उपायुक्त ने बताया कि उत्तराखंड पुलिस विभाग द्वारा कावडियो के लिए कावड़- मेला 2022 उत्तराखंड में जानें हेतु सभी श्रद्धालुओं के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन पोर्टल जारी किया गया है जिस रजिस्ट्रेशन पोर्टल पर https://policecitizenportal.uk.gov.in/Kavad श्रद्धालु अपना रजिस्ट्रेशन करके ही काव़ड-मेला 2022 में जाएं । ताकि कावडियो को किसी प्रकार की असुविधा ना हो  । इस वर्ष महाशिवरात्रि पर्व को लेकर कावड़ियों का मेला 14 जुलाई से 30 जुलाई तक चलेगा । पुलिस उपायुक्त ने जिला पंचकूला से जाने वाले  सभी श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे कावड- मेला 2022 में जाने हेतु पुलिस विभाग उतराखण्ड द्वारा जारी किए गए  पोर्टल पर अपना रजिस्ट्रेशन करके ही जाएं ताकि आप को किसी भी प्रकार की असुविधा ना हो ।

इसके साथ ही पुलिस उपायुक्त ने थाना प्रभारियों को निर्देश दिए कि वे अपने- अधीन क्षेत्र में गश्त करें और , पीसीआर और राइडर के माध्यम से नजर रखें और कांवड़ियों के ठहरने व खानपान के स्थलों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की हिदायत दी गई है । पुलिस को यह भी निर्देश दिए गए है कि वे कांवड़ियों को सड़क पर साइड में चलने के लिए कहें । यह भी सुनिश्चित करें कि कांवड़ियों की वजह से यातायात बाधित न हो । इस दौरान पुलिस कर्मी सादी वर्दी में भी निगरानी रखें । ट्रैफिक में  वाहनों की गति पर नियंत्रण रखने, म्यूजिक धीमी आवाज में ही चलाने की अनुमति देंगे । ताकि कावडियो के साथ -2 किसी अन्य आमजन को किसी प्रकार की समस्या ना हो ।

Related posts

बड़ी घोषणा, गांवों में जिन सेकेंडरी स्कूलों में पिछले साल 9वीं व 10वीं में 100 बच्चे थे, उन स्कूलों को 12वीं तक किया अपग्रेड

Ajit Sinha

फरीदाबाद में निजी व्यक्ति तथा इनकम टैक्स अधिकारी 3 लाख रुपए रिश्वत लेने के आरोप में पकड़े गए।

Ajit Sinha

चुनाव प्रक्रिया से जुड़े ऐसे किसी भी अधिकारी को उसके वर्तमान नियुक्ति वाले राजस्व जिले में रहने की अनुमति नहीं होगी।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x