Athrav – Online News Portal
पंचकूला

चंडीगढ़ आवागमन के लिए पंचकूला पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी.


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
पंचकूला:चंडीगढ़ के वाटर वर्क्स सेक्टर-39 से एमईएस चंडीमंदिर तक पानी की आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए पाइप लाइन को अपग्रेड करने का कार्य जारी है। इस कार्य के तहत पुरानी पाइप लाइन को नई उच्च क्षमता वाली पाइप लाइन से बदला जा रहा है, जिससे जलापूर्ति व्यवस्था को अधिक सुचारू और प्रभावी बनाया जा सके। इस कार्य के चलते हाउसिंग बोर्ड चौक से पंचकूला की ओर जाने वाला मार्ग दिनांक 05 व 6 अप्रैल 2025 को  बाधित रहेगा।

इस स्थिति को ध्यान में रखते हुए पंचकूला सिटी ट्रैफिक प्रभारी इंस्पेक्टर सुनील कुमार ने बताया कि यातायात को सुचारू रूप से संचालित करने और जाम की स्थिति से बचने के लिए वाहन चालकों को वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करने की सलाह दी गई है। उन्होंने बताया कि हाउसिंग बोर्ड पंचकूला से चंडीगढ़ जाने वाले वाहन चालक सेक्टर 17/18 चौक से हाउसिंग बोर्ड जाने की बजाय रेलवे स्टेशन के रास्ते चंडीगढ़ की ओर जा सकते हैं। इसके अलावा, जो वाहन चालक यमुनानगर हाईवे से चंडीगढ़ की ओर जाना चाहते हैं, वे माजरी चौक से बेला विस्टा चौक से दाहिना टर्न  लेकर टैंक चौक से पुराना पंचकूला होते हुए सीधा चंडीगढ़ की ओर बढ़ सकते हैं।पुलिस प्रशासन ने आम जनता से अपील की है कि वे यातायात में किसी भी असुविधा से बचने के लिए दिए गए वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें और ट्रैफिक नियमों का पालन करें। पंचकूला पुलिस का उद्देश्य इस आवश्यक विकास कार्य के दौरान नागरिकों को कम से कम परेशानी हो, इसके लिए पूरी योजना के तहत यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखना है।

Related posts

अमित शाह के दौरे से पहले पंचकूला सीपी की अध्यक्षता में हाई लेवल मीटिंग, 2750 पुलिसकर्मी संभालेंगे सुरक्षा का जिम्मा।

Ajit Sinha

हुक्का चलाने पर 85 संचालक गिरफ्तार, 44 मामले दर्ज , 353 हुक्के बरामद

Ajit Sinha

कांग्रेस पार्टी जितनी मर्जी जोर लगा ले, पीएम मोदी ने जो ठान लिया है उसे पूरा करके रहेंगे : मुख्यमंत्री नायब सैनी

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x