Athrav – Online News Portal
पंचकूला राजनीतिक

पंचकूला ब्रेकिंग: अनुराधा पुरी बनी महिला मोर्चा की कार्यकारी अध्यक्ष


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
पंचकूला: भाजपा जिला अध्यक्ष अजय मित्तल ने अनुराधा पुरी को जिला महिला मोर्चा का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया है। अनुराधा पुरी को ज़िले में महिला मोर्चा उपाध्यक्ष के तौर पर कार्य करने का खासा अनुभव रहा है। पूर्व महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष अनुराधा वर्मा को ज़िले में सचिव की ज़िम्मेदारी दिए जाने के बाद से यह पद रिक्त था। इस मौके पर जिला प्रधान अजय मित्तल ने विश्वास व्यक्त करते हुए कहा कि अनुराधा पुरी के कुशल नेतृत्व में ज़िले की महिला मोर्चा टीम संगठन को विस्तार देने एवं मज़बूती प्रदान करने में अपनी अहम् भूमिका निभाएगी। पूर्व महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष अनुराधा वर्मा ने अनुराधा पुरी को नए दायित्व की बधाई देते हुए कहा कि उनका पूरा सहयोग पूर्व की भांति महिला मोर्चा टीम को मिलता रहेगा।

Related posts

छात्रों से परीक्षा के तनाव को दूर करने के लिए पूरे प्रदेश में होंगी ‘‘परीक्षा पे चर्चा’’ विषय पर प्रतियोगिताएं: धनखड़

Ajit Sinha

राहुल गांधी अचानक किसानों के बीच खेतों में पहुंचे, ट्रैक्टर चलाया, खेत में बीज बोया, बातचीत की -देखें तस्वीरें

Ajit Sinha

हत्या समेत 11 आपराधिक मामलों में शामिल आरोपी अवैध देसी पिस्टल व 5 जिंदा कारतूस के साथ पकड़ा गया।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x