Athrav – Online News Portal
हरियाणा

पलवल: नागरिक अस्पताल को टोकई इंपिरियल रबर प्राइवेट लिमिटेड ने दो एंबुलेंस व एक अल्ट्रा साउंड मशीन भेंट की, डीसी ने झंडी दिखाई।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
पलवल: नागरिक अस्पताल पलवल में बुधवार को टोकई इंपिरियल रबर प्राइवेट लिमिटेड कंपनी की ओर से सीएसआर के तहत दो एंबुलेंस तथा एक अल्ट्रासाउंड मशीन नागरिक अस्पताल पलवल को दान की गई, जिसका शुभारंभ उपायुक्त डॉ मनीराम शर्मा ने हरी झंडी दिखाकर व रिबन काटकर किया।
उपायुक्त डा. मनीराम शर्मा ने कहा कि नागरिक अस्पताल पलवल को नई एंबुलेंस व अल्ट्रासाउंड मशीन के मिलने से जिले की गर्भवती महिलाओं व जरूरतमंद नागरिकों को और अच्छी सुविधा प्रदान की जा सकेगी। इस मौके पर सिविल सर्जन डॉ प्रदीप शर्मा, उप सिविल सर्जन डॉ सुनीता उप सिविल सर्जन डॉ संजय सिंह, टोकाई इंपिरियल कंपनी के उपाध्यक्ष गौतम सजवान, सहायक महाप्रबंधक संजय गुप्ता, विशाल आनंद, श्रीमती कोमल शर्मा तथा पवन मु य रूप से उपस्थित रहे।



Related posts

चंडीगढ़ ब्रेकिंग; जर्मनी के प्रतिनिधिमंडल ने वहां के सांसद राहुल कुमार सहित पुलिस मुख्यालय का किया दौरा।

Ajit Sinha

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: हरियाणा राज्य चुनाव आयुक्त धनपत सिंह ने सभी चुनाव पर्यवेक्षकों की ली बैठक।

Ajit Sinha

आर्थिक अपराध शाखा का इंचार्ज इंस्पेक्टर उमेद सिंह को एक लाख रूपए रिश्वत लेते एसीबी ने रंगे हाथ किया अरेस्ट।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x