Athrav – Online News Portal
अपराध पलवल

बुजुर्गों को जूस में नशीला पदार्थ पिलाकर लूटने वाले एक गिरोह का पलवल क्राइम ब्रांच की टीम ने किया पर्दाफाश -दो अरेस्ट।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
पलवल: जूस में नशीला पदार्थ पीला कर लूट की वारदात को अंजाम देने के मामले में पलवल क्राइम ब्रांच की टीम ने आज दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपितों ने अब तक 27 वारदातों को अंजाम दे चुके हैं। इनमें एक मुकदमा पलवल की है, और इस वारदात का मुकदमा थाना कैंप ,पलवल में दर्ज है। यह खुलासा पुलिस मुख्यालय में डीएसपी मुख्यालय अनिल कुमार ने आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में किए है। डीएसपी अनिल कुमार ने पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया कि दिनांक 10 फरवरी को नांगल ब्राह्मण गांव निवासी धर्मबीर को नशीला पदार्थ पिलाकर की गई ब्लाइंड लूट के साथ-साथ हरियाणा के अलग -अलग  जिलों में नशीला पदार्थ पिलाकर की गई 27 लूट वारदातों का पर्दाफाश करते हुए गैंग के दो आरोपितों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। 

उनका कहना है कि दिनांक 20.02.2020 को नागल ब्राह्मण गांव निवासी धर्मबीर ने शिकायत में बताया कि वह गुडियर कंपनी से रिटायर हैं। उनका बेटा संजय कुमार थाईलैंड में नौकरी करता है और घर खर्च के लिए उनके बैंक खाते में पैसे भेजता रहता है। बेटे ने हाल ही में उनके खाते में एक लाख रुपये डाले थे। दिनांक 10 फरवरी को धर्मबीर अलावलपुर चौक स्थित पंजाब नेशनल बैंक से 40 हजार रुपये निकालने आए थे। पैसे निकालने के बाद जब वह घर जाने लगे, तो दो युवक उनके पास आए और बातों में उलझाकर उन्हें पलवल रेलवे स्टेशन की तरफ ले गए। वहां पर दोनों ने उन्हें जूस पीने के लिए दिया। जब धर्मवीर ने जूस पीने से मना किया, तो युक्कों ने जबरदस्ती उन्हें जूस पिला दिया। जूस में कोई नशीला पदार्थ मिला हुआ था, जिसके बाद वह बेहोश हो गया। जिसके बाद आरोपित उनके पैसे लेकर फरार हो गए। कैंप थाना पुलिस ने बुजुर्ग व्यक्ति की शिकायत पर अज्ञात युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।उनका कहना है कि  इस मामले में क्राइम ब्रांच पलवल प्रभारी  रविन्द्र कुमार की टीम ने तत्परता से कार्य करते हुए मात्र 48 घंटो के अंदर ही दिनांक 22.02.2026 को वारदात में शामिल कुरुक्षेत्र निवासी दोनों आरोपितों को धर दबोचा, जिनके नाम TIP होने की वजह से उजागर सम्भव नहीं है।
वारदात का तरीका-
पूछताछ में सामने आया कि आरोपी बैंकों पर रेकी करते और जो बुजुर्ग बैंक से रुपये  निकालता उसका पीछा कर व बातों में उलझाकर जूस आदि पेय पदार्थ में नशीला पदार्थ मिला बेहोश कर उनके साथ लूट वारदात को अंजाम देते।
आपराधिक रिकार्ड-
आरोपियों के आपराधिक रिकॉर्ड से आरोपितों  द्वारा विभिन्न जिलों कुरुक्षेत्र, यमुनानगर, करनाल, अम्बाला, कैथल, पंचकुला आदि के विभिन्न थानों में इस प्रकार की लूट की ढाई दर्जन(27) वारदातों का खुलासा हुआ है।
रिमांड- आरोपितों द्वारा लूटे गए  रुपए की बरामदगी हेतु आज पेश अदालत कर रिमांड पर लिया जाएगा। इस नेटवर्क से जुड़े किसी भी आरोपित  को बख्शा नहीं जाएगा।  

Related posts

चुनाव आचार संहिता लागू होने के बाद जिले में 40 से ज्यादा शराब तस्करों को अरेस्ट कर 20 लाख से की अवैध शराब बरामद।

Ajit Sinha

फरीदाबाद:मुख्यमंत्री उड़न दस्ता की टीम ने आज टाटा नमक की नकली पैकिंग करने वाली कंपनी में की छापेमारी -देखें वीडियो

Ajit Sinha

कोरोना काल में जेल में बंद हत्या आरोपित को अदालत को जमानत देना एक शख्स की जिंदगी पर भारी पड़ गया, गिरफ्तार।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x