Athrav – Online News Portal
चंडीगढ़ फरीदाबाद हरियाणा

लगभग 35 करोड़ रुपये की लागत से पल्ला-सेहतपुर से बसंतपुर रोड बनेगा फोरलेन – राजेश नागर

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चण्डीगढ़:हरियाणा के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले राज्य मंत्री राजेश नागर ने कहा कि जिला फरीदाबाद के तिगांव विधानसभा क्षेत्र में पल्ला-सेहतपुर से बसंतपुर जाने वाले प्रमुख मार्ग को फोरलेन बनाया जाएगा। लगभग 35 करोड़ रुपये की लागत से 4.6 किलोमीटर से अधिक लंबे इस मार्ग का निर्माण किया जाएगा। फोरलेन बनने के बाद क्षेत्र में यातायात व्यवस्था बेहतर होने के साथ-साथ लोगों को आवागमन में भी बड़ी सुविधा मिलेगी। राजेश नागर ने बताया कि क्षेत्र के विकास और लोगों को बेहतर कनेक्टिविटी उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

पल्ला-सेहतपुर से बसंतपुर रोड को फोरलेन बनाने की मांग लंबे समय से क्षेत्र की जरूरत रही है। उन्होंने बताया कि प्रस्तावित फोरलेन मार्ग पर बस स्टॉप सहित अन्य आवश्यक सुविधाएं भी होंगी, जिससे दैनिक आवागमन करने वाले लोगों को सुविधा मिल सके। उन्होंने कहा कि सड़क के फोरलेन बनने से यातायात का दबाव कम कर आवागमन सुगम बनाने और क्षेत्र के विकास को गति देने में मदद मिलेगी। साथ ही आसपास के इलाकों सेक्टर 35,37, अशोका एनक्लेव,सराय ख्वाजा, मोलरबंध, एत्मादपुर, आईपी कॉलोनी, बदरपुर, अगवानपुर डेरी आदि से कनेक्टिविटी भी मजबूत होगी।  राजेश नागर ने इस महत्वपूर्ण परियोजना को मंजूरी और आगे बढ़ाने के लिए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश में लगातार विकास कार्यों को गति दी जा रही है और तिगांव विधानसभा क्षेत्र में भी लोगों की जरूरत के अनुरूप विकास परियोजनाओं को प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ाया जा रहा है।

Related posts

फरीदाबाद: नोटों की गड्डियां दिखाकर बीच बाजार में महिला से गहने ठगने वाली दो महिलाएं सहित तीन आरोपित पकड़े गए।

Ajit Sinha

प्रबंध निदेशक पीसी मीणा को दी विदाई: बिजली निगम में किए गए बेहतर कार्यों को किया स्मरण।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: बीपीटीपी पार्क एलिट, सोसायटी , सेक्टर -75 , फरीदाबाद में डीटीपी एनफोर्समेंट टीम ने की सीलिंग की कार्रवाई।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x