
अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
नई दिल्ली:आधुनिक भारत के शिल्पकार, पूर्व प्रधान मंत्री भारत रत्न स्वर्गीय राजीव गांधी के शहादत दिवस पर उन्हें सादर श्रद्धांजलि देते हुए अखिल भारतीय महिला कांग्रेस ने आज महाराष्ट्र सदन में ‘न्याय वाहिनी II, महिला वकीलों का राष्ट्रीय कॉन्क्लेव’ कार्यक्रम का आयोजन किया। इस मौके पर राष्ट्रीय अध्यक्ष नेटा डिसूजा ने कहा कि भारतीय संविधान के 73वें और 74वें संशोधन के माध्यम से भारत की महिलाओं को राजनीतिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में राजीव गांधी के सराहनीय कदम हमेशा याद रखे जाएंगे। नारी सशक्तिकरण के इसी भाव को ध्यान में रखते हुए आज देश में महिलाओं को कानूनी सहायता और स्वतंत्रता दिलाना AIMC के इस कार्यक्रम का मूल उद्देश्य है। इस आयोजन के मुख्य अतिथियों में शामिल रहे- विवेक तन्खा , मनीष तिवारी , दलबीर सिंह, वरिष्ठ वकील के टी एस तुलसी , जे पी अग्रवाल , के सी मित्तल , पवन बंसल , माणिकराव ठाकरे , सलमान खुर्शीद और उदित राज। अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष नेटा डीसूज़ा ने सभी गणमान्यों के साथ मिल कर दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की।

नेटा डीसूज़ा ने इस अवसर पर महिला कांग्रेस के साथ जुड़े देशभर से आए अधिवक्ताओं का अभिनन्दन किया और महिलाओं के लिए कानूनी सशक्ति करण की एहमियत पर ज़ोर डाला। उन्होंने महिला कांग्रेस की निशुल्क हेल्पलाइन STREE पर आने वाली कानूनी मदद की गुहारों पर प्रकाश डाला और बताया कि हमारा उद्देश्य है कि आने वाले समय में हर ज़िले में कम से कम 5 महिला वकील मदद के लिए मौजूद रहे। महिला वकीलों को सम्बोधित करते हुए वरिष्ठ कांग्रेस नेता मनीष तिवारी ने कहा कि लोगों के मन से थाने जाने का डर निकालना होगा। जब तक पुलिस सेंसिटिव नहीं होगी तब तक दिक्कत बनी रहेगी। राज्यसभा सांसद के टी एस तुलसी ने कहा- न्याय मिलने में अगर 10 साल लग जाएँ तो वह न्याय नहीं अन्याय है। राजीव गाँधी की सोच को सलाम करते हुए दलबीर सिंह ने कहा कि समस्या सिर्फ यह है कि हमारे देश में महिलाएं अपनी मर्ज़ी से किसी को चुनने के मुलभुत अधिकार से वंचित हैं। वरिष्ठ कांग्रेस नेता जे पी अग्रवाल ने अपने सम्बोधन में राजीव गाँधी को याद किया और कहा कि संचार और कम्यूटर क्रांति राजीव की अलग सोच की ही देन है कांग्रेस नेता शक्ति सिंह गोहिल ने कहा कि कांग्रेस ने देश को महिला नेतृत्व दिया है, आरएसएस में तो महिला मुखिया कभी बन ही नहीं सकती, साथ ही उन्होंने कहा कि महिलाएं पुरुषों से दो कदम आगे रहती हैं। वरिष्ठ नेता और वकील सलमान खुर्शीद ने राजीव गांधी को याद करते हुआ कहा कि उनकी छाप हम सभी पर है जिसे मिटाया नहीं जा सकता। हमारा कर्तव्य है कि हम राजीव गांधी के मार्ग पर चलें ताकि देश का भला हो सके। कार्यक्रम का समापन करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष नेटा डीसूज़ा ने ज़ोर देकर कहा कि ये मुहिम जारी रहनी चाहिए। महिला सशक्तिकरण की इस मुहिम में देशभर से आए हमारे अधिवक्ताओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और नारी शक्ति के भाव को आगे बढ़ाने का प्रण लिया।
Related posts
0
0
votes
Article Rating
Subscribe
Login
0 Comments
Oldest
Newest
Most Voted

