Athrav – Online News Portal
टेक्नोलॉजी फरीदाबाद

मानव रचना यूनिवर्सिटी में आंत्रप्रन्योरशिप समागम का आयोजन

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट

फरीदाबाद: मानव रचना यूनिवर्सीटी में डिपार्टमेंट ऑफ मैनेजमेंट एंड कॉमर्स की ओर से आंत्रप्रन्योरशिप मीट का आयोजन किया गया। इस दौरान स्टार्ट-अप में सफल हुए उद्यमियों ने छात्रों के साथ अपने विचार साझा किए। कार्यक्रम की शुरआत पौधारोपण के साथ हुई। ट्री मैन के नाम से मशहूर दीपक गौर ने मानव रचना यूनिवर्सिटी में पौधारोपण किया। उन्होंने इस दौरान बताया कि ‘ट्रीन मैन’ का नाम उन्हें पूर्व राष्ट्र डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम ने उन्हें दिया था। उन्होंने कहा, यह सिर्फ नाम नहीं एक बहुत बड़ी जिम्मेदारी है।


कार्यक्रम में एलसीबीएस के संस्थापक अभय गुप्ता, टेस्ट पैन लिमिटेड के संस्थापक राजेश सेतिया, माइ येलो प्लेट डॉट कॉम के संथापक और फूड एंड ट्रेवल ब्लॉगर हिमांशु सेहगल (मानव रचना के पूर्व छात्र), इसके अलावा द हाउस ऑफ आर्टिसंस चलाने वाली शिनील ने छात्रों को अपने सफर के बारे में बताया।इस कार्यक्रम के जरिए छात्रों को आंत्रप्रन्योशिप के गुर सीखने को मिले। स्पीकर्स ने उनके सफर के दौरान आई परेशानियों के बारे में भी बताया, साथ ही उन्होंने कहा कि हर किसी को अपनी गलतियों से सीखना चाहिए, दूर नहीं भागना चाहिए। इस दौरान मानव रचना यूनिवर्सिटी से डॉ. पारुल झझारिया, प्रोफेसर जयदीप सिंह, हनु भारद्वाज, डॉ. प्रदीप वार्ष्णेय, सुबोध सलूजा समेत कई फैकल्टी मेंबर्स और छात्र मौजूद रहे।

Related posts

फरीदाबाद: एनआईटी डीसीपी डा. अर्पित जैन ने तुरंत प्रभाव से 38 पुलिस कर्मियों को इधर से उधर किए हैं-लिस्ट पढ़े

Ajit Sinha

डीटीपी एनफोर्समेंट, फरीदाबाद की टीम ने आज गांव करनेरा में दो अलग -अलग अवैध कॉलोनियों में की भारी तोड़फोड़।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: स्कूल मालिक से फिरौती मांगने के उद्देश्य से अपहरण के सनसनीखेज मामले में एक और आरोपित अरेस्ट।

Ajit Sinha
error: Content is protected !!