
अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट
उत्तर प्रदेश में अपराधियों के खिलाफ योगी सरकार और पुलिस प्रशासन का कड़ा रुख लगातार जारी है। इसी कड़ी में गौतम बुद्ध नगर पुलिस कमिश्नरेट ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। ‘ऑपरेशन कन्विक्शन’ के तहत पुलिस ने प्रभावी पैरवी करते हुए हजारों अपराधियों को उनके अंजाम तक पहुँचाया है।गौतम बुद्ध नगर पुलिस के ज्वाइंट सीपी लॉ एण्ड ऑडर राजीव नारायण मिश्रा ने बताया कि उत्तर प्रदेश पुलिस महानिदेशक (DGP) के निर्देशानुसार जिले में ‘ऑपरेशन कन्विक्शन’ जोर-शोर से चलाया जा रहा है और 1 जनवरी 2023 से अब तक 5,080 से अधिक अपराधियों को सजा दिलाई गई है, जब कि 117 अपराधियों को न्यायालय द्वारा उम्रकैद की सजा सुनाई गई है। इन सजायाफ्ता अपराधियों में कई जघन्य अपराधों के आरोपित हत्या, अपहरण के मामले, पॉक्सो एक्ट (POCSO Act) के तहत मासूमों के खिलाफ अपराध के अलावा महिला संबंधी अपराधों में शामिल थे.

ज्वाइंट सीपी लॉ एण्ड ऑर्डर ने बताया कि पुलिस की विशेष इकाइयों ने कोर्ट में ठोस सबूत पेश किए और प्रभावी पैरवी की, जिसके परिणामस्वरूप इतनी बड़ी संख्या में अपराधियों को सजा दिलाई जा सकी। पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्ध नगर के अनुसार, यह सफलता पुलिस कर्मियों के अथक प्रयासों और समयबद्ध जांच का परिणाम है। इस मुहिम का मुख्य उद्देश्य समाज में यह संदेश देना है कि कोई भी अपराधी कानून की पकड़ से बच नहीं पाएगा।
Related posts
0
0
votes
Article Rating
Subscribe
Login
0 Comments
Oldest
Newest
Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

