Athrav – Online News Portal
व्यापार हरियाणा

आई.एम.टी सोहना में लगभग 180 एकड़ भूमि के औद्योगिक प्लाट के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़: हरियाणा राज्य औद्योगिक एवं संसाधन विकास निगम ने आई.एम.टी सोहना में लगभग 180 एकड़ भूमि के औद्योगिक प्लाट के लिए ऑन लाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। आवेदन के लिए अंतिम तिथि 30 जून, 2020 है। एक सरकारी प्रवक्ता ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि मेगा प्रोजेक्ट कैटेगरी के तहत आई.एम.टी सोहना में 180 एकड़ भूमि का जो प्लाट आवंटित किया जाएगा उसकी रिजर्व-प्राइस 3.05 करोड़ प्रति एकड़ रखी गई है।
उन्होंने बताया कि इस प्लाट की दूरी अंतराष्ट्रीय एयरपोर्ट नई दिल्ली से मात्र 46.6 किलोमीटर तथा गुरूग्राम से लगभग 30.8 किलोमीटर पड़ती है।उन्होंने बताया कि राज्य सरकार की वैवबसाइट www.investharyana.in के ‘सिंगल विंडो पोर्टल’ के माध्यम से आवेदन भरे जाएंगे तथा ‘हरियाणा राज्य औद्योगिक एवं संसाधन विकास निगम लिमिटेड’ के नियम व नीतियाँ लागू होंगी। अलॉटमैंट के लिए ऑनलाइन आवेदन करने तथा अन्य नियम व शर्तों की अधिक जानकारी ‘हरियाणा राज्य औद्योगिक एवं संसाधन विकास निगम लिमिटेड’ के ई-गर्वनेंस पोर्टल www.hsiidcesewa.org.in से ली जा सकती है तथा भावी निवेशक अधिकृत मेल : contactus@hsiidc.org.in पर भी सम्पर्क कर सकते हैं।

Related posts

सूरजकुंड में 39वें सूरजकुंड अंतर्राष्ट्रीय आत्मनिर्भर शिल्प मेले का भव्य आगाज, उप-राष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने किया उद्घाटन

Ajit Sinha

फरीदाबाद: केंद्रीय गृह एंव सहकारिता मंत्री अमित शाह पहुंचे जन आशीर्वाद रैली में, उनका संबोधन सुने सीधा लाइव देखें वीडियो में।

Ajit Sinha

असंगठित क्षेत्र के मजदूरों में पंजीकरण किया जाए : केशनी आनंद अरोड़ा

Ajit Sinha
error: Content is protected !!