Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

निर्माणधीन मॉल में मिट्टी के नीचे दबकर एक मजदूर की मौत, तीन घायल 

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद : सेक्टर-12 में मॉल की निर्माणाधीन इमारत के बेसमेंट में मिट्टी के नीचे दबकर एक मजदूर की मौत हो गई। तीन मजदूर मामूली रूप से घायल हो गए। मृतक की पहचान बिहार छपरा निवासी 35 वर्षीय संतोष ओझा के रूप में हुई है। घायल मजदूरों में संतोष साह, लालबाबू ओझा और वीरेंद्र दूबे हैं। सभी मूलरूप से बिहार के निवासी हैं। यहां निर्माणाधीन इमारत में ही रहते थे। पुलिस ने शव पोस्टमॉर्टम के लिए बादशाह खान अस्पताल में रखवाया है।



घायल मजदूर वीरेंद्र दूबे ने बताया कि इमारत के बेसमेंट में शटरिग का काम कर रहे थे। तभी बड़ी मात्रा में मिट्टी खिसक नीचे आ गई। संतोष ओझा नीचे की तरफ थे, बाकी मजदूर थोड़े ऊपर काम कर रहे थे। मिट्टी में संतोष ओझा पूरी तरह दब गए। बाकी के ऊपर थोड़ी-बहुत मिट्टी पड़ी। वहां चीख-पुकार मच गई। आस-पास काम कर रहे अन्य साथी मजदूर मौके पर पहुंचे। उन्होंने फावड़ों से मिट्टी हटाकर संतोष ओझा को बाहर निकाला। इसमें करीब आधे घंटे का समय लगा। इसके बाद उसे बादशाह खान अस्पताल पहुंचाया गया। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जांच अधिकारी साजिद हुसैन ने बताया कि संतोष ओझा के परिवार वालों को सूचित कर दिया गया है। उनके बयान पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि हादसे की वजह जानने के लिए जांच की जा रही है।

–– AD

Related posts

सीपी के के राव ने खेड़ीपुल थाने के एसएचओ व क्राइम ब्रांच सै. 65 के इंचार्ज सहित 33 पुलिस कर्मियों को इधर से उधर किए।  

Ajit Sinha

फरीदाबाद :रोटरी क्लब ऑफ फरीदाबाद इंडस्ट्रियल टाऊन ने किया ड्राइंग कम्पीटिशन के विजेता बच्चों को किया सम्मानित

Ajit Sinha

ग्रीन फिल्ड कालोनी के दयानंद कालोनी में ससुरालियों ने नवविवाहिता की जमकर की मारपीट,देखिए वीडियो ।

Ajit Sinha
error: Content is protected !!