Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

एकतरफा प्यार में दीवाना हुए युवक ने युवती पर चाकू से किया ताबड़तोड़ हमला,युवती की हालत गंभीर, हमलावर गिरफ्तार  

अरविंद उत्तम की रिपोर्ट 
नॉएडा: एक युवती के एकतरफा प्यार में दीवाना हुए युवक को जब युवती ने फटकार लगाई तो उसने उस पर चाकू जानलेवा हमला कर दिया। घायल युवती को गंभीर हालत में नोएडा की एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह वारदात उस समय हुई जब युवती नोएडा के फेज-2 के एनईएसज़ेड स्थित फ़ैक्टरी में काम करने जा रही थी। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी से वारदात में इस्तेमाल चाकू बरामद किया है।

पुलिस की गिरफ्त में खड़े आजमगढ़ निवासी शिवनाथ उर्फ बाबा को थाना फेज- 2 पुलिस ने कैंट चौराहे से गिरफ्तार कर लिया। डीसीपी नोएडा सेंट्रल हरीश चंद्र ने बताया कि नया गांव में किराए के मकान में रहने वाला शिवनाथ एक निजी कंपनी में काम करने वाली एक युवती से एकतरफा प्रेम करने लगा। उन्होंने बताया कि युवक ने कई बार युवती से प्रेम का इजहार किया, लेकिन युवती ने इंकार कर दिया। उन्होंने बताया कि वह युवती का पीछा करता था इससे परेशान होकर युवती ने उसे फटकार लगाई। इससे नाराज होकर आरोपी दादरी रहने चला गया। जब युवती काम करने के लिए अपने कारखाने के लिए निकली तो युवक ऑटो रिक्शा में सवार होकर आया और चाकू से युवती की गर्दन पर वार करके फरार हो गया.

डीसीपी नोएडा सेंट्रल हरीश चंद्र ने बताया कि युवती को घायल अवस्था में यथार्थ अस्पताल में भर्ती कराया गया था। शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या प्रयास का केस दर्ज किया था। पुलिस जांच के दौरान आरोपी की पहचान हो गई। पुलिस ने उसे कैंट चौराहे से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी शिवनाथ उर्फ बाबा ने वारदात के बाद चाकू को ग्रीन बेल्ट में फेंक दिया था। पुलिस ने आरोपी से चाकू बरामद कर लिया है। उन्होंने बताया कि युवती की हालत बिगड़ने पर उसे दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल रेफर किया गया।

Related posts

एमसीएफ में करोड़ों रूपए गबन करने के मामले में ठेकेदार सतबीर, तत्कालीन चीफ इंजीनियर सहित पांच के खिलाफ चालान पेश।

Ajit Sinha

दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा  ने 50 निवेशकों के 2. 50 करोड़ रूपए लूट कर भागने वाले शख्स को किया अरेस्ट। 

Ajit Sinha

ब्रेकिंग न्यूज़: दिल्ली यातायात पुलिस: सड़क दुर्घटना के शिकार लोग

Ajit Sinha
error: Content is protected !!