Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

फरीदाबाद: अमृत ग्रीन वैली, खालसा गार्डन, राजविला गार्डन तथा लोटस फार्म के मालिकों और मैनेजर के खिलाफ केस दर्ज।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: शादियों के सीजन में विवाह स्थल के बाहर सड़क पर गाड़ी खड़ी करके रास्ते पर जाम लगाने के मामले में सूरजकुंड पुलिस द्वारा चार मैरिज रिसोर्ट मालिक और मैनेजर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। जिनके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया हैं, के नाम अमृत ग्रीन वैली, खालसा गार्डन, राजविला गार्डन तथा लोटस फार्म हैं।

पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते बताया कि दिसंबर जनवरी महीने में शादियों का सीजन रहता है जिसकी वजह से बाजार और विवाह स्थलों में बहुत ज्यादा भीड़ एकत्रित होती है। शादियों के सीजन में एकत्रित होने वाली यह भीड़ अपने वाहनों को जहां-तहां जगह देखकर पार्क कर देते हैं और यह नहीं समझते कि इसकी वजह से सड़क पर जाम लग सकता है। इसी के खिलाफ एक्शन लेते हुए सूरजकुंड पुलिस ने एरिया के चार मैरिज रिसोर्ट और फार्म हाउस जिनमे अमृत ग्रीन वैली, खालसा गार्डन, राजविला गार्डन तथा लोटस फॉर्म का नाम शामिल हैं के मैनेजर और मालिकों के खिलाफ रास्ता अवरुद्ध करके सड़क पर जाम लगाने का मुकदमा दर्ज किया है।

पुलिस प्रवक्ता ने आमजन को संबोधित करते हुए कहा कि सड़क पर अवैध पार्किंग ना करें इसकी वजह से बहुत अधिक जाम लगता है जिसकी वजह से आमजन को बहुत परेशानी का सामना करना पड़ता है। अपने कार्यस्थल पर आने जाने वाले लोग इसकी वजह से बहुत लेट पहुंचते हैं और ट्रैफिक व्यवस्था भी बिगड़ जाती है। आमजन से अनुरोध है की सड़क पर पार्किंग न करें अन्यथा उनके खिलाफ कानून के तहत सख्त कार्रवाई करके दंडित किया जाएगा।

Related posts

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने फरीदाबाद जिले को 564 करोड़ 27 लाख रुपये की लागत से 29 विकास परियोजनाओं की दी सौगात।

Ajit Sinha

विकास कार्यो से चमकेगा ब्लॉक डी 2, सेक्टर:-10, फरीदाबाद

Ajit Sinha

रिश्तों का खून: फिरौती वसूलने के लिए अपने मौसेरे भाई को अगवा कर उसकी गर्दन पर चाकू चला दी, शव बरामद हुआ- अरेस्ट

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x