Athrav – Online News Portal
गुडगाँव

गुरुग्राम: उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने पालम विहार में आयोजित अभिनंदन समारोह में की शिरकत।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
गुरूग्राम:हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि हरियाणा सरकार ने प्रदेश में अनियमित कॉलोनी में बसी बड़ी आबादी को राहत देते हुए उन्हें नियमित कर विभिन्न वर्गों के लोगों को राहत दी है। उन्होंने कहा कि हरियाणा बनने के बाद अब तक के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है कि हरियाणा सरकार ने इतने व्यापक स्तर पर अनियमित कॉलोनियों को नियमित करने की मंजूरी दी है। उपमुख्यमंत्री रविवार की शाम गुरुग्राम के पालम विहार क्षेत्र में गुरुग्राम की कॉलोनियों को नियमित करने पर उनके सम्मान में आयोजित अभिनंदन समारोह को संबोधित कर रहे थे। उपमुख्यमंत्री के कार्यक्रम में पहुँचने पर क्षेत्र की विभिन्न आरडब्ल्यूए व अन्य गणमान्य द्वारा फूल मालाओं के द्वारा भव्य स्वागत किया गया।

उपमुख्यमंत्री ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि पिछले पांच वर्षों में प्रदेश सरकार ने गुरुग्राम में विकास कार्यों में कोई कमी नहीं छोड़ी है तथा जो भी विकास कार्य इस क्षेत्र में आमजन के लिए शुरू किए गए हैं वे जल्द ही पूरे किए जाएंगे और उन्हें आमजन को समर्पित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि गुरूग्राम में नियमित की गई 47 कॉलोनी के लिए 200 करोड़ के बजट का प्रावधन किया गया है। वहीं विकास कार्यों में किसी प्रकार की ढील न रहे इसके लिए जीएमडीए में भी कई बदलाव किए गए हैं। उन्होंने विश्वास दिलाया कि आमजन को राहत देते हुए नियमित की गई कॉलोनियों में सीवर, बिजली व पानी सहित अन्य मूलभूत सुविधाओं देने के लिए निकाय स्तर पर ही ताकत देने का काम किया जाएगा। इस दौरान क्षेत्र के लोगों ने डिप्टी सीएम के समक्ष विकास कार्यों को लेकर अपना मांग पत्र भी रखा जिसका उन्होंने जल्द निपटारा करने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर गुरुग्राम में नियमित की गई विभिन्न कॉलोनी के आरडब्ल्यूए प्रतिनिधियों ने उपमुख्यमंत्री का आभार भी जताया।

Related posts

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: 4,50,000/-रूपए रिश्वत मामले में एसडीएम कार्यालय के तत्कालीन स्टेनो को जो पकड़वाएगा 10000 रूपए इनाम पाएगा।

Ajit Sinha

गुरुग्राम नगर निगम ठेकेदार से जबरन उगाही करने वाला दो बदमाश 1.25 लाख रुपये लेता हुआ पकड़ा गया।

Ajit Sinha

शनिवार की रात एक टूरिस्ट बस में आग लगने से 10 तीर्थ यात्रियों की जलने से मौत, क़रीब 24 से अधिक लोग झुलस गए।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x