Athrav – Online News Portal
अपराध गुडगाँव

पुलिस अधिकारी बनकर व्हाटसकॉल के माध्यम से डिजिटल अरेस्ट करके ठगी करने में संलिप्त 01 आरोपी वकील गिरफ्तार।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
पुलिस अधिकारी बनकर व्हाटसकॉल के माध्यम से डिजिटल अरेस्ट करके लाखों रुपए की ठगी करने के एक मामले में साइबर थाना अपराध दक्षिण, गुरुग्राम की टीम ने आज एक आरोपित को गिरफ्तार किया है।  गिरफ्तार किए गए आरोपित का नाम आनंद कुमार शुक्ला (उम्र 35 साल) निवासी सेक्टर 10 ग्रेटर नोएडा (उत्तर-प्रदेश) है, और यह पेशे से वकील है। पुलिस प्रवक्ता ने आज जानकारी देते हुए बताया कि गत 23. मई 2024 को एक व्यक्ति ने थाना साइबर अपराध दक्षिण, गुरुग्राम में एक लिखित शिकायत पुलिस अधिकारी बनकर व्हाट्सएप कॉल के माध्यम से डिजिटल अरेस्ट करके ठगी करने के सम्बन्ध में दी गई। इस शिकायत पर थाना साइबर अपराध दक्षिण, गुरुग्राम में संबंधित धाराओं के तहत एफआईआर अंकित किया गया।

एसीपी क्राइम प्रियांशु दीवान HPS  के नेतृत्व में कार्रवाई  करते हुए थाना प्रबंधक व निरीक्षक नवीन कुमार की टीम ने एक आरोपित  को गत बुधवार को ग्रेटर-नोएडा (उत्तर-प्रदेश) से गिरफ्तार किया है। आरोपित  का नाम आनंद कुमार शुक्ला (उम्र 35 साल) निवासी सेक्टर 10 ग्रेटर नोएडा (उत्तर-प्रदेश) है। पुलिस पूछताछ में ज्ञात हुआ कि आरोपित आनंद कुमार शुक्ला (खाताधारक) पेशे से वकील है और मुख्य रूप से दिल्ली में वकालत करता है। शिकायतकर्ता/पीड़ित से ठगी गई राशि में से 18 लाख रुपए आरोपित  आनंद उक्त के बैंक खाते में ट्रान्सफर किए थे। आरोपित ने अपना बैंक खाता अपने एक अन्य साथी को बेचा हुआ था, जिसके बदले इसे इसके बैंक में ट्रांसफर हुई राशि का 3% हिस्सा मिलना था। आरोपित  अपने अन्य साथी आरोपित से 50 हजार रुपए प्राप्त भी कर चुका था।पुलिस टीम द्वारा आरोपित  को अदालत में पेश करके  4 दिन के पुलिस हिरासत रिमांड पर लिया गया है, पुलिस हिरासत रिमांड के दौरान आरोपित  से अन्य साथी आरोपितों व अन्य वारदातों के बारे में गहनता से पूछताछ करते हुए आगामी कार्रवाई  की जाएगी। मुकदमा  अनुसंधान अधीन है।

Related posts

72 वर्षीय बृद्ध महिला की हत्या लूटपाट के इरादे से की गई थी, आरोपी शख्स को पश्चिम बंगाल से किया गिरफ्तार : एसीपी

Ajit Sinha

26 सेमी- ऑटोमेटिक पिस्टल व 8 कारतूस, 3 गाड़ियों के साथ 6 हथियार तस्कर पकड़े गए, कुख्यात गैंगेस्टरों को सप्लाई देने आए थे।

Ajit Sinha

गोली चलाने से पहले शख्स ने किया था Facebook Live, कहा- शाहीन बाग… खेल खत्म

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x