Athrav – Online News Portal
अपराध हरियाणा

डीएसपी सुरेंद्र सिंह हत्याकांड में मुठभेड़ के बाद एक आरोपित अरेस्ट।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
चंडीगढ़: हरियाणा पुलिस ने तावडू डीएसपी सुरेंद्र सिंह की हत्या के मामले में एक आरोपी को अरेस्ट कर लिया है। मंगलवार को नूंह जिले में एक डंपर को रुकने का इशारा करने पर डीएसपी को कुचल कर हत्या कर दी गई थी। हरियाणा पुलिस के प्रवक्ता ने आज यहां जानकारी देते हुए बताया कि अरेस्ट किए गए आरोपी की पहचान गांव पंचगांव निवासी इक्कर के रूप में हुई, जो डंपर पर क्लीनर था।

घटना के बाद से ही पुलिस की कई टीमें आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग जगहों पर लगातार छापेमारी कर रही थी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आईपीसी की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है और उसे कल कोर्ट में पेश किया जाएगा।

डीएसपी सुरेंद्र सिंह को इलाके में गश्त के दौरान पंचगांव की ओर पहाड़ियों में अवैध माइनिंग की सूचना मिली थी। सूचना के बाद वह तुरंत अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस पार्टी को देखते ही डंपर चालक ने डंपर को खाली करते हुए पहाड़ी की तरफ भागने की कोशिश की, जिससे डीएसपी सुरेंद्र सिंह का वाहन रुक गया। चालक ने डीएसपी सुरेंद्र सिंह के रुकने के इशारे पर ध्यान नहीं दिया, बल्कि उसे कुचल दिया।पुलिस की अपराध शाखा की टीम ने इस मामले में आरोपी इक्कर को मुठभेड़ के बाद अरेस्ट कर लिया। इस दौरान अरेस्ट आरोपी के पैर में गोली लगी और उसे इलाज के लिए नल्हड़ मेडिकल कॉलेज, नूंह में भर्ती कराया गया। पुलिस की टीमें लगातार फरार अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही हैं।

Related posts

हरियाणा पुलिस ने रवि उर्फ कमांडो गैंग के एक सक्रिय सदस्य कुलदीप उर्फ बल्ला को किया गिरफ्तार।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: दो पत्नियों की वजह से उतपन्न हुई गृह क्लेश के कारण एक शख्स ने अपने ढेड़ माह की बच्चे की हत्या कर दी।

Ajit Sinha

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: बिजली निगम द्वारा गलत बिल जारी करने पर की कार्रवाई

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x