Athrav – Online News Portal
अपराध गुडगाँव

भ्रष्टाचार पर मुख्यमंत्री उड़नदस्ता, फरीदाबाद ने वाहन मालिक व दलालों के साथ कर्मचारियों अधिकारियों के खिलाफ कराया केस दर्ज।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: अप्रैल महीने में मुख्यमंत्री उड़नदस्ता, फरीदाबाद टीम द्वारा वाहन पंजीकरण कार्यालय ,बल्लबगढ़ में कमर्सिअल वाहन रजिस्ट्रेशन में गड़बड़ी किए जाने का मामला सामने आया था जिस संबंध में दो अलग अलग मुकदमें दर्ज कराए गए थे.इसी क्रम में देवेंद्र कुमार उप-पुलिस अधीक्षक मुख्यमंत्री उड़नदस्ता, फरीदाबाद की टीम ने गुरुग्राम के थाना शिवाजी नगर में मुकदमे  अंकितमुकदमा कराया गया है। 

ज्ञात हुआ कि वाहन मालिको व दलालों द्वारा वाहन पंजीयन अथॉरिटी नोर्थ गुड़गांव कार्यालय के कर्मचारी अधिकारियों व अन्य व्यक्तियों द्वारा मिली भगत करके कॉमर्शियल वाहनों के रजिस्ट्रेशन करने में फर्जी तरीके से गाड़ी की इनवॉइस तैयार की गई जिसमे वाहन की असल कीमत से कम कीमत के फर्जी बिल बनाकर फर्जी तरीके से वाहन पंजीयन कार्यालय गुरुग्राम नॉर्थ में वाहनों का रजिस्ट्रेशन करा लिया गया। जबकि पड़ताल करने पर कम्पनी ने अवगत कराया है कि इस प्रकार के वाहन की कीमत इन दस्तावेजों में दिखाई गई कीमत से ज्यादा है। इस प्रकार सरकार को वित्तीय हानि पहुंचाने पर दलाल व अन्य व्यक्तियों तथा वाहन पंजीयन कार्यालय गुरुग्राम नॉर्थ के कर्मचारियों द्वारा बड़े पैमाने पर गड़बड़ी किए जाने का मामला सामने आने पर मुख्यमंत्री उड़नदस्ता फरीदाबाद टीम द्वारा थाना शिवाजी नगर गुरुग्राम में मुकदमा दर्ज कराया गया है। अनुसंधान के दौरान काफी बड़ा घोटाला उजागर होने की सम्भावना है। देवेंद्र कुमार ,उप पुलिस अधीक्षक मुख्यमंत्री उड़नदस्ता, फरीदाबाद की टीम में निरीक्षक जगदीश, सब इंस्पेक्टर राजेंद्र कुमार व सहायक उप निरीक्षक  सतबीर सिंह शामिल रहे है।

Related posts

कला, कानून और शिक्षा का संगम ‘कहानी से क़ानून’ का पहला कार्यक्रम गुरुग्राम में आयोजित

Ajit Sinha

नशीला पेय पदार्थ पिला कर महिला नर्स से किया दुष्कर्म, केस दर्ज, आरोपित  गिरफ्तार

Ajit Sinha

फरीदाबाद: अवैध नशा बेचने के मामले में 6 तस्कर पकड़े, 30.087 किलोग्राम गांजा व 8.56 ग्राम स्मैक बरामद- वीडियो देखें।

Ajit Sinha
error: Content is protected !!