Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

फरीदाबाद: अवैध नशा बेचने के मामले में 6 तस्कर पकड़े, 30.087 किलोग्राम गांजा व 8.56 ग्राम स्मैक बरामद- वीडियो देखें।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद:आज रविवार ,23 मई को फरीदाबाद पुलिस की अपराध शाखा की टीमों के द्वारा गांजा व स्मैक तस्करी के 5 अलग-अलग मामलों में 6 आरोपितों को गिरफ्तार किया है। जिनके कब्जा से पुलिस टीम ने  30.087 किलोग्राम गांजा व 8.56 ग्राम स्मैक बरामद की गई है। एसीपी क्राइम वरुण कुमार दहिया ने प्रेस कांफ्रेंस के दौरान बताया कि अपराध शाखा उंचा गांव की टीम साहिल (24) व अनीश (23) निवासी  नेहरू कॉलोनी, फरीदाबाद को 21.055 किलोग्राम सहित एमवीएन पाली रोड से स्विफ्ट गाड़ी सहित गिरफ्तार किया है। साहिल पर 5 मामले पहले भी दर्ज हैं उसकी मां भी अवैध नशा बेचने का काम करती है जिसके विरुद्ध 3 मामले दर्ज है।

वही, AVTS सिकरोना की टीम ने अमित(36) निवासी  ग्रेटर नोएडा, उत्तर प्रदेश को 8.200 किलोग्राम गांजा सहित फतेहपुर तगा गांव से, अपराध शाखा डीएलएफ की टीम ने संतोष (43) निवासी राहुल कालोनी एस.जी.एम नगर को 352 ग्राम गांजा सहित नेहरू कालोनी से, AVTS भूपानी की टीम ने हसीन उल्ला निवासी आशियाना फ्लैट सेक्टर-56 को 480 ग्राम गांजा सहित बाईपास रोड किसान मजदूर कालोनी फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है। इसी प्रकार एक अन्य मामले में अपराध शाखा उंचा गांव की टीम ने वसीम (22) निवासी  नेहरू कालोनी फरीदाबाद को 8.56 ग्राम स्मैक सहित नेहरू कालोनी से ही गिरफ्तार किया है।जिनके विरुद्ध संबंधित थानों मे एन.डी.पी.एस. एक्ट की धारा के अंतर्गत मामले दर्ज किए गए हैं। 

Related posts

पलवल: 999 टेलिकॉम पर ताबड़तोड़ फायरिंग करने के मामले में पुलिस ने दो आरोपितों को किया गिरफ्तार -रिमांड पर हैं।

Ajit Sinha

बंद घरों की रेकी कर चोरी करने वाले गैंग का पर्दाफाश, तीन बदमाश और सुनार अरेस्ट  

Ajit Sinha

पहले शख्स की गला घोंट कर हत्या कर दी, हत्या हादसा लगे इसलिए उसकी लाश को रेलवे लाइन पर फेंक दिया, दो अरेस्ट।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x