Athrav – Online News Portal
राजनीतिक

अधिकतर विधायक शशिकला के साथ हैं: अन्नाद्रमुक प्रवक्ता वी चेल्वन

संवाददाता, तमिलनाडु :  सरकार के गठन का कोई हल नजर न आने की मौजूदा स्थिति के बीच सत्ताधारी अन्नाद्रमुक ने कहा है कि उसके अधिकतर विधायकों का समर्थन महासचिव वी के शशिकला के प्रति है। इसके साथ ही अन्नाद्रमुक ने दावा किया कि आज राज्यपाल सी विद्यासागर राव द्वारा उन्हें ‘बुलाए जाने’ की संभावनाएं बहुत ‘ज्यादा’ हैं।

पार्टी के प्रवक्ता वी चेल्वन ने कहा कि मुख्यमंत्री ओ पनीरसेल्वम के पास सात विधायकों का समर्थन था और इसलिए वे शक्ति परीक्षण की स्थिति में भी विधानसभा में अपना बहुमत साबित नहीं कर सकते। उन्होंने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘वह किसी के द्वारा दी गई किसी गलत जानकारी के आधार पर कहते हैं कि वह अपना बहुमत साबित कर सकते हैं। अन्नाद्रमुक के अधिकतर विधायक चिन्नम्मा :शशिकला: के साथ हैं और हम :शक्ति परीक्षण में: अपनी शक्ति साबित करने के लिए तैयार हैं।’’ उन्होंने कहा कि शशिकला अन्नाद्रमुक के विधायी दल की चुनी गई नेता हैं और इसलिए राज्यपाल को उन्हें सरकार बनाने के लिए बुलाना चाहिए।  उन्होंने कहा, ‘‘हमारा मानना है कि उनके द्वारा उन्हें :शशिकला को: बुलाए जाने की संभावना आज अधिक है।’’

Related posts

अवैध खनन माफिया ने बदल दी नदियों के बहाव की दिशा, सरकार देती रही संरक्षण- हुड्डा

Ajit Sinha

बीजेपी ने आज लोकसभा चुनाव 2024 के लिए 9 उम्मीदवारों की तीसरी लिस्ट जारी की है -लिस्ट पढ़े

Ajit Sinha

राहुल गांधी की 6 तस्बीरें देखें: ये पदयात्रा एक दिन राहुल गांधी के राजनीतिक जीवन में जरूर निखार पन लाएगा।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x