Athrav – Online News Portal
Uncategorized दिल्ली

ओला ने बद्री राघवन को मुख्य डेटा वैज्ञानिक नियुक्त किया

  संवाददाता, नई दिल्‍ली : टैक्सी सेवाएं उपलब्ध कराने वाली ऐप कंपनी ओला ने बद्री राघवन को अपना मुख्य डेटा सामग्री वैज्ञानिक नियुक्त किया है। राघवन को आंकड़ों के अध्ययन और उनके विश्लेषण क्षेत्र में 20 साल से अधिक का व्यापक अनुभव है। ओला की डेटा विज्ञान टीम विभिन्न मोर्चों पर काम करेगी। कृत्रिम जांच, निर्णयों का विश्लेषण, तौर-तरीकों की पहचान और इससे जुड़े तमाम क्षेत्रों में आंकड़ों के जरिये विश्लेषण करेगी। ओला ने एक वक्तव्य में कहा है, ‘यह टीम उसकी विभिन्न व्यावसायिक इकाइयों और विभागों में काम करेगी ताकि संचालन और व्यावसायिक क्षमता बढ़ाई जा सके। मांग और आपूर्ति के बारे में अनुमान व्यक्त करने से लेकर चालकों के व्यवहार और प्रदर्शन प्रबंधन, स्थान के बारे में जानकारी जैसे विभिन्न क्षेत्रों में टीम के विश्लेषण का लाभ उठाया जाएगा।’ ओला में आने से पहले बद्री बोस्टन स्थित फर्स्‍टफ्यूल सॉफ्टवेयर में मुख्य डेटा वैज्ञानिक और संस्थापक सीटीओ रहे हैं।

Related posts

नई दिल्ली: बीजेपी के अध्यक्ष जे. पी. नड्डा ने राजस्थान प्रदेश भाजपा पदाधिकारियों एवं जिलाध्यक्षों को किया संबोधित।

Ajit Sinha

कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता पवन खेड़ा ने कहा, मोदी सरकार, जब भ्रष्टाचार की बात आती है, तो गरीबों को भी नहीं छोड़ती -देखें वीडियो

Ajit Sinha

नई दिल्ली: कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी ने तुरंत प्रभाव से जिला अध्यक्षों की नियुक्ति की हैं -लिस्ट पढ़े

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x