Athrav – Online News Portal
अपराध दिल्ली नई दिल्ली

लाइब्रेरी में ले जाकर दिखाए थे आपत्तिजनक वीडियो, पायल घोष के अनुराग कश्यप पर आरोप

नई दिल्ली: एक्ट्रेस पायल घोष ने डायरेक्टर अनुराग कश्यप पर यौन शोषण का आरोप लगाया है.उनके आरोपों को बेबुनियाद ठहराते हुए अनुराग कश्यप ने भी जवाब दिया है. अब पायल ने इस मामले की पूरी आपबीती सुनाई है. उन्होंने बताया कि अनुराग ने उन्हें लाइब्रेरी में ले जाकर आपत्त‍िजनक वीड‍ियोज दिखाए थे.पायल ने बताया कि अनुराग कश्यप उन्हें लाइब्रेरी में ले गए थे जहां उन्हें कुछ आपत्त‍िजनक वीड‍ियोज दिखाए थे.उन्होंने बताया कि मूवमेंट के दौरान भी उन्होंने ट्वीट कर अपनी आपबीती बताई थी. हालांकि पायल ने ये ट्व‍ीट्स बाद में डिलीट कर दिए. एक्ट्रेस का कहना है कि वे अभी अपने पर‍िवार की ओर से सपोर्ट की उम्मीद कर रही हैं. इसके बाद ही वे एजेंसी से संपर्क करेंगी. उन्होंने कहा कि अगर अनुराग माफी मांग लेते तो वे उन्हें माफ कर देतीं. पायल ने इंडस्ट्री की ओर से भी सहयोग की उम्मीद जताई है.

पायल ने ट्वीट कर पीएम मोदी से मांगी थी मदद

गौरतलब है कि पायल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ट्वीट कर लिखा था- ‘अनुराग कश्यप ने बेहद बुरी तरीके से खुद को मुझ पर फोर्स किया.नरेंद्र मोदी जी प्लीज एक्शन लीजिए और देश को देखने दीजिए कि इस क्रिएटिव इंसान के पीछे के राक्षस को. मुझे पता है कि ये मुझे नुकसान पहुंचा सकता है. मेरी सुरक्षा खतरे में है. प्लीज मदद कीजिए.’ उनके इस ट्वीट के बाद हर तरफ इसकी चर्चा होनी शुरू हो गई है.

Related posts

भाइयों ने अपनी बहन और बहनोई पर चलाई थी ताबड़तोड़ गोलियां, बहनोई की मौत, बहन की हालत गंभीर -दो अरेस्ट

Ajit Sinha

फरीदाबाद : क्राइम ब्रांच ने बुकियों व होटलों में ग्राहकों को 200 से अधिक लड़कियों को जिस्म फरोशी के लिए परोसनें वाले लड़का -लड़की को किया गिरफ्तार।

Ajit Sinha

हरियाणा स्टेट विजिलेंस ने एचएसवीपी का एक्सईएन 30,000 और फार्मासिस्ट को 10000 की रिश्वत लेते रंगे हाथ किया अरेस्ट

Ajit Sinha
error: Content is protected !!