Athrav – Online News Portal
हरियाणा

हरियाणा सरकार ने नगर पालिका बेरी को 7.45 करोड़ रुपये के आवंटन के लिए प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान कर दी है। 

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़; हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने विभिन्न विकास कार्यों के लिए नगर पालिका, बेरी को 7.45 करोड़ रुपये के आवंटन के लिए प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान कर दी है। एक सरकारी प्रवक्ता ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि इन विकास कार्यों में 111.72 लाख रुपये की लागत से दो पार्क बनाए जाएंगे ।

जिनमें एक वार्ड नंबर -12  पाना बैठान  में बूस्टर के पीछे  तथा दूसरा वार्ड 13 में रूडमल मंदिर के पास पार्क का निर्माण किया जाना है ।140.67  लाख रुपये की लागत से झज्जर-कलानौर रोड बेरी में स्टेडियम की चारदिवारी और ई-फिलिंग का काम किया जायेगा । इसी प्रकार 127.97 लाख रुपये की लागत से वार्ड नंबर -1 में बैठान पाना शमशान घाट में हॉल और शैड का निर्माण तथा 364.97 लाख रुपये की लागत से हर्बल पार्क चुंगी से शिव चौक तक वाया तिकोना पार्क, पाना बैठान सडक़ का निर्माण शामिल है।

Related posts

हरियाणा ने अपने कानूनों से पंजाब का नाम हटाने के लिए कमर कस ली है, कमिटी गठित- ज्ञान चंद गुप्ता

Ajit Sinha

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: बाढ़ पीड़ितों की मदद करे सरकार, तुरंत राहत कार्य करे शुरू- हुड्डा

Ajit Sinha

फरीदाबाद: ग्रीन फील्ड कॉलोनी का ये बिल्डिंग डीटीपी एनफोर्समेंट विभाग से जुड़े नियम कानूनी नियमों का उड़ा रहा है खुलमखुला मजाक

Ajit Sinha
error: Content is protected !!