Athrav – Online News Portal
अपराध उत्तर प्रदेश

रेप के लिए शराब से नहलाया था, अब उसी लड़की पर चाकू से हमला

कानपूर :एक 15 साल की नाबालिग लड़की का रेप करने के चक्कर में मोहल्ले के दबंग लड़के ने शराब से नहला दिया था. पुलिस में मामला तो दर्ज हुआ लेकिन किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं.उसके बाद शनिवार को नाबालिग लड़की पर ही चाकू से हमला हो गया.यह सनसनीखेज मामला उत्तरप्रदेश के कानपुर शहर का है.लड़की का कहना है कि मैं दुकान पर नानी को चाय देने आई थी, तभी आरोपी शनि चार-पांच लड़कों के साथ आया. वह सभी मास्क पहने हुए थे इसलिए पहचान नहीं पाई.

इसी दौरान उसने चाकू से हमला कर दिया. मैंने हाथ आगे किया तो चाकू हाथ में लगा. हाथ में खून बहने लगा. तभी मेरी नानी आकर चिल्लाने लगी तो वह भाग गए. बच्ची की नानी का आरोप है कि जब मैं बच्ची को थाने लेकर आई तो दीवान से कहा कि जल्दी इलाज करवा दो तो वह हड़काने लगा . उलटा महिला सिपाही बच्ची को खींचने लगी. पुलिस आरोपियों को पकड़ नहीं रही है इसीलिए बच्ची की जान खतरे में है. वहीं, पुलिस अभी तक इस सवाल का जवाब नहीं दे पा रही है कि आखिर एक पॉक्सो एक्ट से पीड़िता के आरोपी क्यों नहीं पकड़ पा रही है जबकि वो लड़की को मारने पर उतारू हैं.

Related posts

नई दिल्ली: स्थानीय लोगों के अनुसार, रेप के बाद बच्ची की हत्या की गई है और जबरन अंतिम संस्कार भी करा दिया गया।

Ajit Sinha

कमरे का दरवाजा बंद करके एक महिला ने दो वर्षीय बेटी की हत्या कर दी, खुद भी गर्दन काट ली -हालत ज्यादा गंभीर।

Ajit Sinha

जुआ और सट्टेबाजी पर अंकुश लगाने के लिए हरियाणा सार्वजनिक द्यूत रोकथाम विधेयक 2025 सर्वसम्मति से पारित, लगाम

Ajit Sinha
error: Content is protected !!