Athrav – Online News Portal
दिल्ली राजनीतिक

नई दिल्ली:कांग्रेस में शामिल हुए शत्रुघ्न सिन्हा, कहा- ‘भाजपा में तानाशाही, नोटबंदी सवसे बड़ा घोटाला, पटना साहिब से चुनाव लड़ेंगे ।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट

नई दिल्ली: बीजेपी के बागी और बिहार के पटना साहिब से सांसद शत्रुघ्न सिन्हा आज कांग्रेस में शामिल हो गए हैं. कांग्रेस में शामिल होने के बाद कहा कि मैं भारी मन से बीजेपी छोड़ रहा हूं. उन्होंने यह भी कहा कि मैं बीजेपी क्यों छोड़ रहा हूं ये सबको पता है. शत्रुघ्न सिन्हा ने कांग्रेस में आने का एलान पहले ही कर दिया था. उन्होंने पिछले महीने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से भी मुलाकात की थी. शत्रुघ्न सिन्हा ने आज कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला की मौजूदगी में कांग्रेस मुख्यालय में पार्टी की सदस्यता ली. इस दौरान शत्रुघ्न सिन्हा ने बीजेपी पर जबरदस्त हमला किया. शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा, ”बीजेपी में वरिष्ठों को मार्गदर्शक मंडल में डाला गया. वहां लोकशाही तानाशाही में बदल गई.” उन्होंने कहा, ”मैंने आज तक जो भी बातें कही हैं वो देशहित में की है. अपने लिए आजतक कुछ नहीं मांगा.” इस दौरान शत्रुघ्न सिन्हा ने शक्ति सिंह गोहिल को बीजेपी का नेता बता दिया. हालांकि बाद में उन्होंने कहा कि आज पहला दिन है. गलती हो जाती है.

शत्रुघ्न सिन्हा ने आगे कहा, ”बीजेपी में बड़े नेताओं का अपमान हुआ है. बीजेपी वन मैन शो, टू मैन आर्मी में बन गई है.” उन्होंने कहा, ”मोदी सरकार में मंत्री भी डरे हुए हैं. सारे फैसले पीएमओ से होते हैं.” शत्रुघ्न ने कहा, ”आज स्थापना दिवस पर मुझे बीजेपी छोड़ने का बहुत दुख है, लेकिन अब सुकून भी है कि मुझे पार्टी से निकालने की धमकियां नहीं मिलेंगी.”इस दौरान शत्रुघ्न सिन्हा ने नोटबंदी को दुनिया का सबसे बड़ा घोटाला कहा. उन्होंने कहा, ”जिस व्यक्ति ने रातों रात नोटबंदी लागू कि उसने किसी की फिक्र नहीं की. दुनिया को दिखाने के लिए अपनी मां को भी लाईन में लगवा दिया. नोटबंदी एक ढकोसला थी.कांग्रेस में शामिल होने से पहले ही शत्रुघ्न सिन्हा सिन्हा ने साफ कर दिया था कि वह पटना साहिब से ही चुनाव लड़ेंगे. महागठबंधन में सीटों का जो बंटावारा हुआ है उसके तहत पटना साहिब की सीट कांग्रेस के खातें में गई है. ऐसे में ये तय माना जा रहा है कि इस सीट से कांग्रेस उन्हें ही टिकट देगी. बिहार में कांग्रेस नौ सीटों पर चुनाव लड़ रही है.बता दें कि शत्रुघन सिन्हा पिछले लोकसभा चुनाव में पटना साहिब से बीजेपी के टिकट पर चुनाव जीते थे. हालांकि, पिछले कुछ सालों से बागी रुख अख्तियार कर रखा था. पिछले दिनों बीजेपी ने उनकी जगह केंद्रीय कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद को पटना साहिब से अपना उम्मीदवार घोषित किया है.

Related posts

मंत्रियों, विधायकों और प्रत्याशियों को फील्ड में जाकर नुकसान का आकलन करने और जनता के बीच रहकर राहत कार्यों में जुटने के निर्देश

Ajit Sinha

750 किसान-मजदूरों की शहादत की जिम्मेदार है बीजेपी-जेजेपी सरकार – भूपेन्द्र सिंह हुड्डा

Ajit Sinha

दिल्ली के मुखर्जी नगर थाने के बहार चालक सबरजीत मामले में सिखों ने किया जबरदस्त हंगामा का वीडियो देखिए।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x