Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

पुलिस ने किया फर्जी रिक्रूटमेंट सेंटर का पर्दाफाश, 4 महिलाओं समेत 6 शातिर गिरफ्तार-वीडियो देखें


अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
नोएडा की थाना 113 पुलिस ने एक बड़े विदेशों में नौकरी दिलाने के नाम धोखाधड़ी करने वाले अंतरराष्ट्रीय रैकेट का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने सेक्टर-73 स्थित ‘एंथूरियम बिजनेस पार्क’ में छापेमारी कर 2 पुरुषों और 4 महिलाओं समेत कुल 6 शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है। यह गिरोह सोशल मीडिया पर लुभावने विज्ञापन देकर बेरोजगार युवाओं को अपना शिकार बनाता था।पुलिस की गिरफ्त खडे सरीम खान, शोएब खान, रितिका,  मन्तशा अब्बासी,  फातिमा,  खुशी उर्फ खुशबू अंतरराष्ट्रीय ठगों रैकेट के सदस्य है जो देश-विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगार युवाओं को अपना शिकार बनाता था। एडिशनल डीसीपी मनीषा सिंह ने बताया पुलिस ने चेकिंग के दौरान संदिग्ध लगने पर सरीम खान और शोएब खान को हिरासत में लिया। पूछताछ में खुलासा हुआ कि ये लोग M/S RECRUITE SERVICE नाम की फर्जी कंपनी चला रहे थे। ये फेसबुक और इंस्टाग्राम पर “WE ARE HIRING” के पेड विज्ञापन चलाते थे और विदेश में, खास तौर पर क्रूज शिप पर नौकरी दिलाने का झांसा देते थे।

एडिशनल डीसीपी ने बताया इस गैंग का मोडस ऑपेरंडी था, सोशल मीडिया विज्ञापनों के जरिए लोगों का डेटा इकट्ठा करना। पीड़ितों को कॉल कर 30 से 40 हजार रुपये तक की वसूली करना। विश्वास जीतने के लिए ईमेल के जरिए फर्जी जॉइनिंग लेटर भेजना। और आफिस बदल कर गायब हो जाना.इस तरह ठगी कर मुनाफा आपस में बांट लेते थे. इस काम करने के लिए इस गैंग ने एंथूरियम बिजनेस पार्क सेक्टर 73 आफिस रेंट पर ले रखा था, जहां पर की गई छापेमारी के दौरान 07 मोबाइल, 01 लैपटॉप, 05 मॉनिटर, 05 CPU (4 बड़े, 1 छोटा), 05 की-बोर्ड, 04 माउस और 01 राउटर।02 बैंक पासबुक, 01 एटीएम कार्ड, 20 डायरियां (नोटपैड), 02 मोहरें और 44 फोटोस्टेट दस्तावेज बरामद किए हैं.

Related posts

अधिसूचित क्षेत्र में अवैध अतिक्रमण करने वाले 50 बड़े भू- माफियाओं पर टप्पल थाने में मुकदमा दर्ज- वीडियो देखें

Ajit Sinha

दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में बनने वाले दूसरे और प्रदेश के पांचवे इंटरनेशनल एयरपोर्ट शिलान्यास करेंगे पीएम।

Ajit Sinha

एसटीएफ ने 25000 का इनामी बदमाश किया‌ गिरफ्तार, पकड़े गए बदमाश पर हत्या, लूटपाट सहित कुल 25 मुकदमें दर्ज हैं। 

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x