Athrav – Online News Portal
विशेष हरियाणा

अब घर बैठे प्राप्त कर सकते हैं पुलिस वेरिफिकेशन सर्टिफिकेट,डिजिटल सिग्नेचर हरसमय सेवाओं के साथ एकीकृत

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़: हरियाणा प्रदेष में अब आमजन को पुलिस वेरिफिकेशन से संबंधित सर्टिफिकेट लेने के लिए थानों या एसपी आॅफिस के चक्कर नहीं लगाने होंगे। लोगों की सुविधा को देखते हुए पुलिस विभाग के हरसमय सिटिजन पोर्टल के माध्यम से यह सेवाएं घर बैठे उपलब्ध हो सकेंगी। नागरिक सेवा वितरण की सेवाओं में तेजी लाकर उन्हें पारदर्शी और भ्रष्टाचार मुक्त बनाने के उद्देश्य से पुलिस द्वारा जारी किए जाने वाले चरित्र प्रमाण पत्र, किरायेदार सत्यापन प्रमाण पत्र, पुलिस क्लीयरेंस प्रमाण पत्र जैसे वेरिफिकेशन सर्टिफिकेट्स को डिजिटल सिग्नेचर के साथ एकीकृत किया गया है।
 
इसकी विधिवत शुरुआत हरियाणा के गृहमंत्री अनिल विज द्वारा अतिरिक्त मुख्य सचिव गृह,विजय वर्धन तथा पुलिस महानिदेशक मनोज यादव की उपस्थिति में आज हरियाणा सिविल सचिवालय से की गई। इस अवसर पर एडीजीपी आईटी एंड टैलीकाॅम अरशिन्दर सिंह चावला, एसपी आईटी श्रीमति मनीषा चैधरी व अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भी उपस्थित थे। पहले चरण में मुख्य रूप से पुलिस द्वारा प्रदान की जाने वाली तीन सेवाओं को शामिल किया गया है जिसमें चरित्र प्रमाण पत्र, किरायेदार सत्यापन प्रमाण पत्र, पुलिस क्लीयरेंस प्रमाण पत्र शामिल हैं। आज से डिजिटली सिग्नेचर युक्त यह नागरिक सुविधाएं हरसमय सिटिजन पोर्टल से डाउनलोड की जा सकती हैं। भविष्य में एम्पलाई वेरिफिकेशन, नौकर सत्यापन, धमकी सत्यापन आदि जैसी अन्य सेवाओं को भी डिजिटल हस्ताक्षर के साथ एकीकृत किया जाएगा।
   

 
अब नागरिक हरसमय पोर्टल पर लॉग-इन कर अपनी सुविधा अनुसार कहीं से भी डिजिटल हस्ताक्षरित सत्यापन प्रमाणपत्र डाउनलोड कर सकते हैं। पहले, उन्हें व्यक्तिगत रूप से हस्ताक्षरित प्रमाण पत्र लेने के लिए अपने संबंधित जिलों के पुलिस अधीक्षक कार्यालय में जाना पड़ता था। अब वे हरसमय पोर्टल के माध्यम से सीधे डिजिटल रूप से हस्ताक्षरित प्रमाणपत्रों को आॅनलाइन घर बैठे प्राप्त कर सकते हैं। इससे पहले, 2015 में नागरिक पोर्टल के शुभारंभ के साथ नागरिकों को सीधे हरसमय पोर्टल से सेवा निवेदन के लिए अधिकार दिया गया था। हालांकि, अधिकांश सेवाओं में निवदनों के लंबित मामलों की संख्या ज्यादा होना एक प्रमुख मुद्दा था। उदाहरण के लिए, 2015 और 2019 के बीच की अवधि में सबसे अधिक इस्तेमाल की जाने वाली सत्यापन सेवाओं में से तीन का प्रदर्शन (चरित्र प्रमाण पत्र, पुलिस क्लीयरेंस सर्टिफिकेट, कर्मचारी सत्यापन प्रमाणपत्र) नीचे दिया गया है।
क्र सं                         सेवाएं         पंजीकृत  अनुमोदित ल्ंबित
1 चरित्र प्रमाण पत्र              459650        291889     120653
2 किरायेदार सत्यापन प्रमाण पत्र 16570         1496       13491
3 पुलिस क्लीयरेंस प्रमाण पत्र      16461        13280       1921
 अब, पुलिस सत्यापन की पूरी प्रक्रिया को अपने स्तर पर पूरा कर डिजिटली हस्ताक्षरित प्रमाण पत्र को हरसमय पोर्टल में उपलब्ध करा सकती है। नागरिक लॉग-इन कर अपने समय और सुविधा अनुसार प्रमाण पत्र को डाउनलोड कर सकते हैं।

Related posts

रोहतक : लाल किले सहित अनेक ऐतिहासिक इमारतों को प्राइवेट हाथों में बेचकर प्रधानमंत्री देश बचाने की बात करते हैं, सांसद दुष्यंत चौटाला ।

Ajit Sinha

बाप-बेटे का हिसाब-किताब विधानसभा चुनाव में जनता कर देगी : डा. सतीश पूनिया

Ajit Sinha

नूंह हिंसा मामले में कांग्रेस विधायक को पुलिस ने नोटिस दिया हैं, कुछ और विधायकों पर भी उंगलियां उठ रही -सीएम

Ajit Sinha
//jouptath.net/4/2220576
error: Content is protected !!