Athrav – Online News Portal
दिल्ली नई दिल्ली मनोरंजन

नोरा फतेही लंदन की सड़कों पर बच्चों को ‘कमरिया’ गाने पर डांस सिखाती आईं नजर, देखें वायरल वीडियो

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
नई दिल्ली: नोरा फतेही हमेशा ही अपने डांस वीडियो से सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं. उनके डांस के लाखों दीवाने हैं. एक्ट्रेस अकसर अपने डांस वीडियो इंटरनेट पर फैन्स का साथ साझा करती हैं. हाल ही में नोरा फतेही ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से एक क्यूट वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में नोरा फतेही लंदन की सड़कों पर बच्चों को ‘कमरिया’ गाने पर डांस सिखाती नजर आ रही हैं. वीडियो में नोरा पहले छोटे-छोटे बच्चों कों ‘कमरिया (Kamariya)’ गाने का स्टेप सिखाती हैं, उसके बाद सब मिलकर मस्ती में डांस करने लगते हैं.


नोरा फतेही ने इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा,”अब तक की सबसे क्यूट चीज. ‘स्ट्रीट डांसर’ के सेट पर यह बच्चे अपने परिवार के साथ हमारे साथ फोटो लेने के लिए इंतजार कर रहे थे. तभी एक बच्चा मुझे ‘कमरिया’ सॉन्ग पर अपने स्टेप्स दिखाना चाहता था. उसके बाद हम सबने मिलकर कमरिया पर डांस किया. इन मासूम बच्चों से ज्यादा खुशी मुझे कोई नहीं दे सकता. मैं इसी के लिए जी रही हूं.”नोरा फतेही के इस क्यूट वीडियो पर फैन्स खूब कमेंट कर रहे हैं और अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. वर्क फ्रंट की बात करें तो नोरा फतेही ने हाल ही में बॉलीवुड फिल्म ‘स्ट्रीट डांसर’ ने अहम भूमिका निभाई. फिल्म में उनके ‘गर्मी सॉन्ग’ ने तो रिलीज होने से पहले ही धमाल मचाकर रख दिया.

Related posts

ईना शास्त्री और उनकी टीम को अंतर्राष्‍ट्रीय स्‍तर के राजीव गांधी राष्ट्रीय सद्भावना पुरस्कार के लिए चुने जाने पर बधाई देता हूं-खरगे

Ajit Sinha

कुदरत का दोहरा प्रहार झमाझम बारिश के साथ गिरे ओले, अचानक गिरे ओलों ने बढ़ाई ठंड।

Ajit Sinha

भारतीय जनता पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने महाराष्ट्र के लिए भाजपा के संकल्प पत्र का विमोचन किया।

Ajit Sinha
error: Content is protected !!