Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

नॉएडा: धनौरी वेट लैंड में वाइल्ड लाइफ फोटोग्राफर से हथियारों के बल लाखों के कैमरे लूटे, केस दर्ज।

अरविंद उत्तम की रिपोर्ट 
नॉएडा: ग्रेटर नोएडा में सुकून और शांति के इलाके बन रहे बदमाशों  के अड्डे बनते जा रहे है। शांति की तलाश में प्रकृति के बीच में जाने और सुखद तस्वीर को अपने कैमरे में कैद करने वाले लोग अपराधियों का निशाना बन रहे हैं। रविवार को ऐसा ही एक वाकया दनकौर थाना क्षेत्र में स्थित धनौरी वेटलैंड में हुआ। शांति के बीच मेहमान पक्षियों की तस्वीर उतारने गए वाइल्ड लाइफ फोटोग्राफर का कैमरा और लेंस आदि बदमाशों ने लूट लिया और विरोध करने पर मार पीट कर जख्मी कर दिया। फोटोग्राफर की कार में लगे सीसीटीवी कैमरे में पूरी घटना रिकार्ड हो गई। अब पुलिस बदमाशों की तलाश कर रही है। 

दनकौर थाना क्षेत्र में धनौरी वेटलैंड है। वहां दुनियाभर से पक्षी शांति के लिए आते हैं। प्रकृति के बीच वे अपनी खुशियां बांटते हैं। इन खूबसूरत पल को कैमरे में कैद करने के शौकीन अक्सर वहां जाते हैं। रविवार को भी श्याम बाघरा नामक वाइल्ड लाइफ कैमरामैन वहां की तस्वीरों को अपने कैमरे में कैद करने गए थे। वे अपनी कार खड़ी कर जैसे ही तस्वीरें उतारने लगे, तभी हथियारों से लैस एक बाइक पर तीन बदमाश वहां आए और उनसे कैमरा छीन लिया। विरोध करने पर बदमाशों ने हमला कर श्याम बाघरा को जख्मी कर दिया। लूटे गए कैमरे का मूल्य पांच लाख रुपये का बताया गया है। 

श्याम बाघरा ने वारदात की जानकारी सबसे पहले ट्वीट कर यूपी के डीजीपी और फिर नोएडा पुलिस को दी। उसके बाद पुलिस हरकत में आई। मौके पर पहुंची पुलिस ने बारीकी से घटना स्थल का निरीक्षण किया। लूट और मारपीट की घटना फोटोग्राफर श्याम बाघरा की कार में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। फुटेज के आधार पर पुलिस बदमाशों की तलाश कर रही है। एडिशनल डीसीपी विशाल पाण्डेय ने बताया कि फोटोग्राफर से लूट के संबंध में थाना दनकौर पुलिस ने तीन लुटेरों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। कैमरे में कैद तस्वीरों के आधार पर बदमाशों की तलाश के लिए तीन टीमें गठित की गई हैं। जल्दी ही अपराधियों को पकड़ लिया जाएगा।

Related posts

हरियाणा पुलिस और आईआईएम रोहतक के बीच एमओए हुआ साइन, कौशल विकास और क्षमता निर्माण में करेंगे सहयोग

Ajit Sinha

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: नेफिस सिस्टम से मिली बड़ी सफलता, प्रदेश पुलिस ने की 11 डेड बॉडीज की पहचान।

Ajit Sinha

हरियाणा पुलिस ने 32.5 किलोग्राम ’चूरापोस्त’ के साथ दो आरोपित अरेस्ट 

Ajit Sinha
error: Content is protected !!